Nationalist Bharat
Other

आज दुनिया में 40 फीसदी डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा है: PM मोदी

हमने 300 चीजें चिह्नित की हैं और निर्णय किया है कि ये चीजें अब विदेश से नहीं आएंगी- पीएम मोदी

लखनऊ: प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं निवेशकों का इसलिए धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा किया है. आपके सपनों और संकल्पों को नई ऊंचाई, नई उड़ान देने का सामर्थ्य उत्तर प्रदेश के नौजवानों में है.
यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया है. हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से विकास कर रहे हैं. आज भारत ग्लोबल रिटेल इंडेक्स में दूसरे नंबर पर है. भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता वाला देश है. हमने अपने सुधारों से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मज़बूती देने का काम किया है. वन नेशन वन टैक्स GST हो, वन नेशन वन ग्रिड हो, वन नेशन वन मोबिलिटी कार्ड हो, वन नेशन वन राशन कार्ड हो, ये प्रयास हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत में आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर जितना जोर दिया जा रहा है, उतना पहले कभी नहीं किया गया. आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हमने बड़ी हिम्मत के साथ निर्णय लिया है, हमने 300 चीजें चिह्नित की हैं और निर्णय किया है कि ये 300 चीजें अब विदेश से नहीं आएंगी. आज दुनिया के डिजिटल ट्रांजेक्शन का करीब 40% भारत में हो रहा है. किसी भी हिन्दुस्तानी को गर्व होगा. जिस भारत को लोग अनपढ़ बताते हैं, वो भारत ये कमाल कर रहा है.

कैसे पता करे कि लड़का आपसे सच्चा प्यार करता है या नहीं

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau

बेटी की हत्या के मामले में मां को फांसी

Nationalist Bharat Bureau

दुनिया भर में मास्क और सेनिटाइजर बाँटा जा रहा है जबकि भारत में मिल रहा है आधे घण्टे का भाषण

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में अगले पांच दिनों तक ठंड, घने कोहरे से राहत के कोई आसार नहीं

पंजाब पुलिस ने हमले की ताजा कोशिश नाकाम की, 3 को पकड़ा, लाइव आरपीजी जब्त

Nationalist Bharat Bureau

144 करोड़ ख़र्च करके वर्चुअल रैली करेंगे अमित शाह,राजद ने किया कटाक्ष

Nationalist Bharat Bureau

VHP ने की गृह सचिव आमिर सुबहानी को हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

डबवाली के सेठी दम्पति द्वारा बनाई जा रही है दुनियाँ में सब से बड़ी पिकटोरिअल पोएट्री कॉफ़ी टेबल अन्थोलोज़ी।

cradmin

Leave a Comment