Nationalist Bharat
Other

इन राशि की लड़कियां बहुत जल्दी होती हैं गुस्सा

Astrology, Zodiac Sign : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों बताई गई हैं. प्रत्येक राशि का अपना स्वभाव और महत्व होता है. आज कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत जल्द टेंशन में आ जाती हैं. तनाव में ये कभी-कभी ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिस कारण इन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती हैं. ये कौन सी राशियां हैं आइए जानते हैं।

मेष राशि (Aries)- मेष राशि जिन लड़कियों की होती है, उन्हें क्रोध अधिक आता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी मंगल है. मंगल को एक उग्र ग्रह माना गया है. इसका संबंध युद्ध से भी है. मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति भी कहा गया है. मेष राशि की कुंडली में जब मंगल ग्रह पीड़ित और पाप ग्रहों के संपर्क में आ जाता है. तो व्यक्ति बहुत जल्द क्रोध करने लगता है. ऐसे लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं और गलत निर्णय ले लेते हैं. ये तनाव बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. जिस कारण इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं. जिन लड़कियों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षर से आरंभ होता है, उनकी मेष राशि होती है।

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि की लड़कियां अधिक भावुक होती हैं. कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है. चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में मन का कारक माना गया है. चंद्रमा शुभ होता है तो ऐसे लोग हमेशा आनंद में रहना पसंद करते हैं. इनका स्वभाव भी चंचल होता है. हर कार्य को जल्दी पूर्ण करना चाहते हैं. इनके मित्र भी अधिक होते हैं. लेकिन जब कर्क राशि की कुंडली में चंद्रमा दूषित हो जाता है और पाप ग्रह राहु, केतु या फिर शनि की दृष्टि पड़ने लगती है तो मानसिक तनाव और अज्ञात भय जैसी स्थिति बनने लगती है. जिस कारण व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाता है. इन्हें नकारात्मक विचारों से भी बचना चाहिए. जिन लड़कियों का नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे से शुरु होता है, उनकी कर्क राशि होती है.

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि की लड़कियां निडर और साहसी होती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य है. सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है. इसका संबंध पिता और आत्मा से भी है. जिन लड़कियों की राशि सिंह होती है उन्हें दूसरों के निर्देशों का पालन करना अच्छा नहीं लगता है. इन्हें स्वयं आदेश देना अच्छा लगता है. सिंह राशि की कुंडली में जब सूर्य ग्रह जब कमजोर या राहु-केतु के साथ युति बनाता है तो तनाव और अन्य परेशानियां प्रदान करता है. ऐसे लोग समय आने पर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं. संकट के समय अधिक तनाव लेते हैं. ऐसे लोगों को धैर्य से काम लेना चाहिए. सेहत के मामले में सतर्क रहना चाहिए. जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरु होता है, उनकी राशि सिंह होती है.

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

IBPS RRB SO XIV Vacancy 2024 (आई बी पी एस आर आर बी एस वो XIV भर्ती 2024) IBPS RRB 14th Recruitment | IBPS RRB SO XIV Online Form 2024

Nationalist Bharat Bureau

भक्त अलग परेशान है कि ऐसी कौन सी कमी रह गई थी स्वागत में

Nationalist Bharat Bureau

प्रथम दृष्टिःपरीक्षा तंत्र की परीक्षा

रुपये की गिरावट और मुद्रास्फीति में वृद्धि पर आरबीआई ने क्या कहा

10वीं बार सीएम बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे नीतीश कुमार, पिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

Nicobar Islands Earthquake: निकोबार द्वीप समूह में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

वेस्ट प्वाइंट स्कूल में बच्चों का निःशुल्क नामांकन होगा,निःशुल्क किताबें दी जाएंगी:फौज़िया खान

Nationalist Bharat Bureau

ग्रेजुएट चाय वाली मचा रही है धमाल,धूम मचा रही है चाय

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment