Nationalist Bharat
Other

नहले पर दहला:सुशील मोदी बनाम तेजप्रताप यादव

पटना:इस वक़्त जबकि पूरी दुनिया के साथ भारत कोरोना महामारी की चपेट में है उस वक़्त भी सियासत जारी है।आरोप।प्रत्यारोप जारी है ।इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से एक और अपील की है। पीएम मोदी ने अपील की है कि आने वाले रविवार यानी 5 अप्रैल को रात में 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों की बत्तियां बुझा दें और घर के दरवाजे पर दीप जलाएं। पीएम मोदी की अपील पर नेताओं की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं, लेकिन सबसे मजेदार प्रतिक्रिया राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव के सबसे बड़े लाल और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप की आई है। उन्होंने लोगों से कहा है कि आप इस दौरान लालटेन भी जला सकते हैं। इस प्रतिक्रिया पर झल्लाये बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए लिखा कि अब लालटेन का ज़माना चला गया ।गाँव में भी घर घर बिजली पहुँच गयी है ।दीया ,मोमबत्ती हिंदू ,ईसाई पूजा के लिए घर में रखते हैं।मोबाइल तो सबके पास है।इसलिए PM ने लालटेन का ज़िक्र नहीं किया ।समझे बबुआ ?

 

 

सुशील मोदी के इस ट्वीट पर तेजप्रताप ने ट्वीट से ही जवाब दिया और लिखा कि हल्की सी हवा में भी लालटेन को देखकर मोमबत्ती अन्धकार मिटाने का कार्य बन्द कर देती है। बल्कि गहनतम अन्धकार में भी टिमटिमाती हुई लालटेन भुले-भटके राहगीरों का मार्गदर्शन कराती आई है।समझे चच्चा ?बताते चलें कि राजद के लालटेन को लेकर चाचा-भतीजे यानि सुशील मोदी और तेजप्रताप के बीच जबर्दस्त जंग छिड़ गई है जिसपर सोशल मीडिया में कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई ।दरअसल तेज प्रताप ने बहुत सोची-समझी रणनीति के तहत लोगों से लालटेन जलाने का अनुरोध किया है। बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल एक बड़ी ताकत माना जाता है और लालटेन राजद का चुनाव चिन्ह है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कोरोना के कारण पैदा हुए संकट से पहले वहां सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई थीं मगर कोरोना वायरस के कारण इन गतिविधियों पर फिलहाल विराम लगा हुआ है।

कांग्रेस से अजय माकन और BJP से कृष्ण लाल पंवार ने भरा राज्यसभा के लिेए नामांकन

पटना निगम चुनाव के मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी?

स्वामी विवेकानंद को समर्पित जिला स्तरीय युवा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

cradmin

कोरोना के खिलाफ अभियान में सुनिश्चित करें महिलाओं और युवाओं की सहभागिता: आरसीपी सिंह

खडगे-प्रियंका ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए दी वैज्ञानिकों को बधाई

Nationalist Bharat Bureau

नशे में उड़ता बिहार,खुलेआम हो रहा है नशीले पदार्थों का कारोबार:बबलू प्रकाश

Nationalist Bharat Bureau

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

कोर्ट ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा

इन घरेलु उपायों से छुड़ाए धूम्रपान

कश्मीर में टारगेट किलिंग से हालत नाजुक, विपक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Leave a Comment