Nationalist Bharat
Other

दान देने के मामले में सेलिब्रिटी से आगे निकले शाहरुख़ ख़ान

 

कोरोना वायरस से चल रही इस जंग में शाहरुख भी बड़े योद्धा के तौर पर सामने आए हैं।जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने उनका धन्यवाद किया लेकिन शाहरुख खान ने इस शुक्रिया का जवाब देकर एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

 

नई दिल्ली/मुम्बई: ऐसे समय मे जब दुनिया के साथ भारत करोना से जंग लड़ रहा है उस वक़्त सभी भारतीयों अपने अपने स्तर से इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं।इसी कड़ी में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आपदा से लड़ने के मामले पर दान देने को भी बड़ा मुद्दा बनाया गया।जब अक्षय कुमार ने एक बड़ी रक़म PM CARE FUND में दी तो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई स्टारों को निशाने पर भी लिया गया था।इन सब को करारा जवाब देते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने दरियादिली दिखाने के मामले में बाकी सारे सेलेब्स और स्टार्स को पीछे छोड़ दिया।उन्होंने गुरुवार शाम ऐलान किया कि उनकी कंपनियां कोलकाता नाइट राइडर्स, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, मीर फाउंडेशन और रेड चिलीज़ वीएफएक्स कई राहत कोषों में योगदान कर रही हैं, जिसके बाद हर तरफ उनकी वाहवाही हो रही है।अब कोरोना वायरस से चल रही इस जंग में शाहरुख भी बड़े योद्धा के तौर पर सामने आए हैं।जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने उनका धन्यवाद किया लेकिन शाहरुख खान ने इस शुक्रिया का जवाब देकर एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। किंग खान को लगता है कि प्रधानमंत्री की नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति (पीएम-केयर) फंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में राहत देने के लिए उन्हें धन्यवाद नहीं दिया जाना चाहिए।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जवाब देते हुए, जिन्होंने ट्विटर पर उन्हें और उनकी पत्नी गौरी खान को धन्यवाद दिया, SRK ने लिखा, “हम सभी एक परिवार के साहब हैं … और हमें एक-दूसरे को स्वस्थ रखने के लिए एक साथ रहने की आवश्यकता है। धन्यवाद।

 

साथ ही शाहरुख खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी धन्यवाद का अपने अंदाज में उत्तर देकर सभी दिल जीत लिया।अरविंद केजरीवाल ने शाहरुख की इस पहल पर एक ट्वीट किया जिसका किंग खान ने भी बखूबी जवाब दिया ।अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “शुक्रिया शाहरुख खान जी आप के लिए धन्यवाद।इस कठिन घड़ी में आपका उदार योगदान कई लोगों के जीवन को स्पर्श करेगा।अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, “सर आप तो दिल्लीवाले हो, धन्यवाद मत करो, हुक्म करो. अपने दिल्लीवाले भाइयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे. ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस संकट से हम जीत कर निकलेंगे।बता दें कि किंग खान ने पीएम केयर फंड में डोनट करने के साथ-साथ और भी कई बड़े ऐलान किये, जिसमें दिहाड़ी मजदूरों के घर एक महीने तक खाना पहुंचाना, एसिड सर्वाइवर की सहायता करना और कई बड़ी चीजें शामिल थीं।

काँग्रेस नेता अरशद अब्बास आज़ाद की इफ्तार पार्टी में गणमान्य व्यक्तियों की शिरकत

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर हिंसा और कश्मीर में जवानों की शहादत पर मोदी और अमित शाह पर भड़के लालू यादव

वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने पर बवाल, युवक की मौत

कश्मीर में हिंदू महिला शिक्षक की हत्या को लेकर केंद्र पर जमकर बरसे फारुख अब्दुल्ला

रिया चक्रवर्ती का लेटेस्ट पोज़ चर्चा में

बिश्नोई ने ठुकराया डिप्टी सीएम का ऑफर, बोले- छोटी मोटी पार्टी में नहीं होंगे शामिल

महिलाओं की साक्षरता दर में सुधार हम सबकी जिम्मेदारी:डॉ विनोदानंद झा

Nationalist Bharat Bureau

बिना मिट्टी के धनियां और मिर्ची कैसे उगाएं ?

राज्य अधिवक्ता संघ के रवैये से ख़फ़ा अधिवक्ताओं ने बनाया बिहार युवा अधिवक्ता संघ

कड़ाके की ठंड के बीच आज नैनीताल से भी ठंडी दिल्ली; ट्रेन और फ्लाइट यात्रा प्रभावित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment