Nationalist Bharat
Other

कोरोना के खिलाफ अभियान में सुनिश्चित करें महिलाओं और युवाओं की सहभागिता: आरसीपी सिंह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने की पार्टी के 10 प्रकोष्ठों के साथ बैठक,आरसीपी सिंह ने सभी प्रकोष्ठों से कहा कि अगर वे दल के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय देना चाहते हैं तो कोरोना को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरुक करें और टीकाकरण को गति देने के लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

पटना:जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आज जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के कुल 10 प्रकोष्ठों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सभी प्रकोष्ठों से कहा कि अगर वे दल के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय देना चाहते हैं तो कोरोना को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरुक करें और टीकाकरण को गति देने के लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता इसमें है कि सभी के बीच काम का बंटवारा हो और सब अपने हिस्से का काम अपना सौ प्रतिशत देकर पूरा करें। कोरोना से लड़ाई में आपकी सेवाभावना सबसे बड़ा हथियार है। इस कठिन समय में एकजुट होकर की गई जनता की सेवा न केवल आपको संतुष्टि देगी बल्कि इससे संगठन को भी नैतिक बल मिलेगा।आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा कोरोना काल में एक से बढ़कर एक निर्णय लिए गए हैं। जरूरत इस बात की है कि इसकी जानकारी नीचे तक हो। इसके लिए न केवल संगठन को सभी स्तरों पर तत्पर रहना होगा बल्कि सोशल मीडिया का भी कारगर उपयोग जरूरी होगा। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों को निर्देश दिया कि पार्टी के इस अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाकर ही कोरोना को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठों के साथ चरणबद्ध तरीके से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ ही विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, ललन सर्राफ, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार,चंदन कुमार सिंह, परमहंस कुमार, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप एवं मनीष बरियार मौजूद रहे। वहीं, आज की बैठक में जो प्रकोष्ठ शामिल हुए, वे हैं व्यावसायिक प्रकोष्ठ, ट्रेडर्स प्रकोष्ठ, उद्योग प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, जलश्रमिक प्रकोष्ठ, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ, खेल-कूद प्रकोष्ठ, सेवादल प्रकोष्ठ एवं विधि प्रकोष्ठ।बैठक में व्यावसायिक प्रकोष्ठ की ओर से उत्तर बिहार के अध्यक्ष धनजी प्रसाद तथा दक्षिण बिहार के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति, ट्रेडर्स प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, उद्योग प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव प्रसाद, शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह, किसान प्रकोष्ठ की ओर से उत्तर बिहार के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, दक्षिण बिहार के अध्यक्ष नन्दकिशोर कुशवाहा तथा प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज कुमार, जलश्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुनील भारती, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमार विमलेन्दु, खेल-कूद प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, सेवादल प्रकोष्ठ की ओर से उत्तर बिहार के अध्यक्ष सर्वजीत कुशवाहा उर्फ पप्पू कुशवाहा, दक्षिण बिहार के अध्यक्ष सन्नी पटेल तथा प्रकोष्ठ के प्रभारी धीरज पांडेय एवं विधि प्रकोष्ठ की ओर से सुभाष प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यालय ना खुलने से बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों मे मायूसी छाई:शमायल अहमद

काँग्रेस नेता अरशद अब्बास आज़ाद की इफ्तार पार्टी में गणमान्य व्यक्तियों की शिरकत

Nationalist Bharat Bureau

बेटी को तोहफे में दे पायल : इससे आपकी पैसों की हर समस्या दूर हो जाएगी

भाजपा सरकार नहीं चाहती कि आपके बच्चे पढ़े,आगे बढ़ें:इरशाद अली आजाद

सलीम मर्चेंट को आई सिद्धू मूसेवाला की याद, कहा- दो हफ्ते में रिलीज होने वाला था हमारा गाना

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:सरकारी बंगले पर बवाल

Nationalist Bharat Bureau

मोबाइल गेम्स हमारे बच्चों को अपराधी प्रवृत्ति का बना रहे हैं

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

राँची:नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड के प्रदेश एवं जिला कमेटी का विस्तार

Nationalist Bharat Bureau

नियमितीकरण और प्रति माह नियमित वेतन का भुगतान हेतु विशेष सर्वेक्षण अमीन संघ द्वारा जारी आंदोलन का महासंघ गोप गुट ने किया समर्थन

Leave a Comment