Nationalist Bharat
Other

TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का हंगामा

बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश अब सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास बड़ी संख्या में TRE-4 अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण धरना दिया और नीतीश सरकार से जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो 7 फरवरी को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार और शिक्षा विभाग लगातार आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन अब तक TRE 4.0 की वैकेंसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्रों ने साफ कहा कि विधानसभा का बजट सत्र चलने के दौरान वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

धरने पर बैठे छात्रों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पहले 1 लाख 20 हजार पदों की बात कही गई, फिर संख्या घटाकर 40 हजार और 25 हजार बताई जाने लगी, जिससे छात्र भ्रम और तनाव में हैं।अभ्यर्थियों ने कहा कि दो साल से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है और शिक्षा विभाग छात्रों को गुमराह कर रहा है। फिलहाल गांधी मैदान में धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन छात्रों के तेवर यह संकेत दे रहे हैं कि अगर TRE-4 को लेकर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र हो सकता है।

 

 

मुजफ्फरपुर: खेत में ले जाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर पहचान भी उजागर की

संपत्ति कर संवर्धन अभियान के पहले दिन 108 नई संपत्तियां कर के दायरे में, निगम को मिले 27.90 लाख रुपये

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

बेगूसराय से अयोध्या अब 12 घंटे में बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली के इमामों की अहम बैठक

UPSC Geologist Recruitment 2023 | UPSC Geo Scientist Mains Result 2024

Air India: आसमान में आफ़त, ज़मीं पर राहत — तकनीकी खराबी के बाद विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 172 यात्री सुरक्षित

Central Industrial Security Force CISF Constable / Fire 10+2 Recruitment 2024 Apply Online for 1130 Post

केंद्र सरकार प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को शीघ्र दे वेतन:शमायलअहमद

राहुल गांधी के समर्थन में उतरी गुजरात कांग्रेस ,13 जून को जीएमडीसी ग्राउंड में करेगी धरना

Leave a Comment