Nationalist Bharat
Other

किसानों के 27 सितम्बर के बन्द को सफल बनाने के लिए बैठक

पूर्णिया/पटना:पूर्णियाँ के अम्बेडकर सेवा सदन में किसान संघर्ष समन्वय समिति, पूर्णियाँ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपस्थित सभी संगठनों द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष बुद्धिनाथ साह ने की। बैठक में किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई गई जिसमें विशेष रूप से आगामी 27 सितंबर 2021 को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति,संयुक्त किसान मोर्चा समेत सभी किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित समपूर्ण भारत बंद को सफल बनाने की योजना पर विचार किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक नियाज अहमद ने कहा की पिछले 9 महीने से देश की राजधानी के पांचों प्रवेश द्वार सिंघू, टिकरी, गाजीपुर ,शाहजहांपुर एवं पलवल में किसान धरने पर बैठे हैं और शांति पूर्ण तरीक़े से आंदोलन कर रहे हैं।बैठक मे बहुजन मुक्ति मोर्चा के प्रमंडलीय अध्यक्ष आलोक कुमार, अखिल भारतीय किसान महासभा के मोहम्मद ईस्लामुद्दीन ,अविनाश पासवान, यमुना मुरमुर, राजद जिला अध्यक्ष मिथलेश दास, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, एस.एम.झा,रंजन सिंह, दिनकर स्नेही, सीपीआई के बचद्धीनाथ शाह, तबारक हुसैन, समाज सेवी निरंजन कुशवाहा, अभिनव कुमार, हरिलाल पासवान, राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार,एंव ए आइ एस ए के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार आलम सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

 

New Excise Policy: पंजाब में नई सरकार का तोहफा, 40% तक सस्ती होने वाली है शराब

जन अधिकार पार्टी नेता मोहम्मद अकबर अली की सेवादारी जारी

सौमित्र खान के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी केके की मौत पर खड़ा किया सवाल

बैरिया बस स्टैंड में तैयार ड्राइवर डोरमेट्री अब तक चालू नहीं

नए अमीर शरीअत के चुनाव के सिलसिले में बुद्धिजीवियों की मीटिंग,इमारते शरिया को तनमन धन ने सहयोग करने का फ़ैसला

Nationalist Bharat Bureau

टॉप महिला साइक्लिस्ट के साथ दुर्व्यवहार से देशवासी का सिर शर्म से झुक गया

Nationalist Bharat Bureau

सम्मानित किए गए शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

मुसलमान अपने विकास के मुद्दों पर वोट करें, किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं:काशिफ यूनुस

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

फवाद की ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ विरोध के बीच 30 तारीख को रिलीज होगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment