Nationalist Bharat
राजनीति

एनएसयूआई ने पकौड़े तल कर मनाया बेरोज़गारी दिवस

पटना:देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ 17 सितम्बर को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पटना के करगिल चौक पर पकौड़े तलकर विरोध प्रदर्शन किया एवं मोदी जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने साल साल दर सरकारी नौकरियों में कटौती किया है,यह आने वाले वक़्त में युवाओं के लिए बहुत बुरा दिन लाएगा ।कार्यकर्ताओं के कहा कि मोदी सरकार 2 करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी पर आज केंद्र सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है।देश में एक साल में बेरोजगारी दर 2.4 प्रतिशत से बढ़कर 10.3 प्रतिशत हो गई है।सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है।बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है।इस मौके पर जहां बीजेपी ‘सेवा और समर्पण’ अभियान चला रही है वहीं यूथ कांग्रेस ‘बेरोजगारी दिवस’ मना रही है।यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता देश में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।कहीं छात्र बेलगाड़ी और रिक्शा चला रहे हैं तो कहीं छात्र पकोड़े तलकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।बता दें कि पिछले साल 2020 में भी कांग्रेस की तरफ से ऐसा ही किया गया था। तब कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारीदिवस को ट्विटर पर ट्रेंड कराया था।इस बार भी बेरोजगारी दिवस ट्रेंड कर रहा है।

मुर्गी पर काहे तोप चला रहे हैं नीतीश जी

बुनकरों के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर सेमिनार 11 जनवरी को

सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

राष्ट्रपति चुनाव और अंतरात्मा की आवाज़

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा की हरियाणा विजय पर पटना में जश्न, डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी

जीतन राम मांझी और विकास वैभव ने 4000 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

यूपी में कोई गुंडा व्यापारियों से पैसे नहीं वसूल सकता: सीएम योगी आदित्यनाथ

cradmin

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

सी एम धामी सहित दस नेता आज लेंगे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा

cradmin

भारत ने पुतिन की सुरक्षा का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment