Nationalist Bharat
राजनीति

आपके व्यवहार से जितने लोग लोग जुड़ेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी: आरसीपी सिंह

संगठन के हर स्तर के साथियों का विश्वास जीतें जिलाध्यक्ष: उमेश कुशवाहा،जदयू मुख्यालय में जिलाध्यक्षों की बैठक का पहला दिन

पटना:राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में संगठन की मजबूती पर चर्चा हेतु पार्टी के जिलाध्यक्षों की दो दिवसीय बैठक का आज पहला दिन था। इस बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही विधानपार्षद व कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप एवं जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे। जिलाध्यक्षों की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन 16 जिलाध्यक्ष शामिल हुए, जबकि शेष जिलाध्यक्षों को कल बुलाया गया है। आज की बैठक में जो जिलाध्यक्ष शामिल हुए, वे हैं नौशाद आलम (किशनगंज), आशीष कुमार पटेल (अररिया),शमीम इकबाल (कटिहार), संतोष कुमार निराला (बक्सर),इसरार खां (कैमूर),अमरेन्द्र कुमार सिंह (बांका),पंचम श्रीवास्तव (भागलपुर),बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा (नवगछिया),श्रीप्रसाद महतो (पूर्णिया),राजेन्द्र प्रसाद यादव (सुपौल),मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी (मधेपुरा),चन्द्रदेव मुखिया (सहरसा),भीष्म सहनी (बगहा), रतन सिंह पटेल (पूर्वी चंपारण),कमलेश पाण्डेय (शिवहर) तथा सत्येन्द्र कुशवाहा (सीतामढ़ी)।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने जिलाध्यक्षों से कहा कि आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपने अपने व्यवहार से कितने लोगों को जोड़ा। जितने अधिक लोग आपसे जुड़ेंगे, आप सार्वजनिक जीवन में उतने ही सफल होंगे और उतना ही पार्टी का जनाधार मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जदयू समाजवादी मूल्यों पर चलने वाली पार्टी है। जनसरोकार हमारी धमनियों में है। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर निर्णय में आमजन का हित छिपा होता है। यही कारण है कि बिहार की जनता ने लगातार हम पर भरोसा किया है और हम 16 वर्षों से राज्य की सेवा कर रहे हैं। हमें अपने संगठन को लोगों के सुख-दुख से इस तरह जोड़ देना है कि हम पर लोगों का भरोसा आगे भी बना रहे।प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिला में संगठन के हर स्तर के साथियों का विश्वास जीतें और उन्हें साथ लेकर चलें। शीर्ष नेतृत्व संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए उनके सुझावों का स्वागत करेगा और हरसंभव सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने संगठन को हर बूथ पर इतना मजबूत कर देना है कि अगले चुनाव में हम फिर से नंबर एक पार्टी बनकर उभर सकें।

पश्चिमी क्षेत्र में संवेदनशील संस्थानों तथा उद्योगों की सुरक्षा पुख्ता करना जरूरी: शाह

केंद्र सरकार अग्नि पथ योजना रद्द कर सेना में नियमित भर्ती शुरू करे : बलकरण

बिहार भाजपा अध्यक्ष के बयान पर राजनीति तेज,जदयू में बोला हमला,कहा:माफी मांगे फर्जी डिग्रीधारी

रेपो रेट में कटौती, लोन होंगे सस्ते; RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

यूपी में कोई गुंडा व्यापारियों से पैसे नहीं वसूल सकता: सीएम योगी आदित्यनाथ

cradmin

सी एम धामी सहित दस नेता आज लेंगे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा

cradmin

प्रियंका गांधी को सुनने के लिए शिवहर की जनता बेताब:नूरी बेगम

Nationalist Bharat Bureau

अरवल में गिरीराज सिंह का हमला – “महागठबंधन बिना दूल्हे की बारात, तेजस्वी बनना चाहते हैं हथुआ महाराज”

Nationalist Bharat Bureau

छात्र बरतें संयम और सेना भर्ती के अवसर का उठायें लाभ:सुशील कुमार मोदी

Bihar By-Election: जनसुराज ने किया प्रत्याशियों का एलान, बेलागंज से प्रोफेसर और इमामगंज से डॉक्टर को उतारा

Leave a Comment