Nationalist Bharat
राजनीति

पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने जलजमाव वाले क्षेत्र का किया दौरा

पटना नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नं0-3 में जल-जमाव के समस्या को लेकर बिरला कॉलोनी, मिल्लत कॉलोनी, सज्जादनगर कालोनी,फुलवारीशरीफ के नागरिकों के बीच पहुंचे और वार्ड नं0-3 के वार्ड पार्षद, पटना नगर निगम के कार्यपालक अभियंता से बात करते हुए जल निकासी को लेकर आवश्यक सुझाव दिये

 

पटना :पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने मंगल को पटना नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नं0-3 में जल-जमाव के समस्या को लेकर बिरला कॉलोनी, मिल्लत कॉलोनी, सज्जादनगर कालोनी,फुलवारीशरीफ के नागरिकों के बीच पहुंचे और वार्ड नं0-3 के वार्ड पार्षद, पटना नगर निगम के कार्यपालक अभियंता से बात करते हुए जल निकासी को लेकर आवश्यक सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम में जल निकासी की समस्या को लेकर पटना नगर निगम के पदाधिकारी से आग्रह किया कि उक्त इलाकों में जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे बरसात में होने वाले बिमारियों हैजा, डेंगू, मलेरिया, टायफाईड से आमजन को निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि पटना महानगर काग्रेस कमिटी प्रतिदिन जल जमाव से प्रभावित वार्डों का निरीक्षण करेगा।शशि रंजन ने विभिन्न जन वितरण प्रणाली के खाद्यान्न आवंटन एवं उठाव, राशन कार्ड का आधार सीडींग, राशन कार्ड एवं गैस एजेन्सी से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर भी जानकारी प्राप्त की। खाद्य आवंटन एवं उठाव में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि इसे और जरूरतमंद के बीच पहुंचाने की जरूरत है, चंूकि करोना महामारी से जनता में भूखमरी एवं कुपोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है। राशन कार्ड का आधार सीडिंग मध्यम गति से चलने के कारण बहुत से लोगों को पास राशन कार्ड नहीं उपलब्ध होने के कारण खाद्यान्न का उठाव नहीं हो पा रहा है जिसे जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ राशन कार्ड की समस्या को दूर करें। उन्होंने कहा कि इन सारी समस्याओं को अविलम्ब दूर नहीं किया गया तो बाध्य होकर पटना महानगर कांग्रेस कमिटी पटना नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेगी।

देसी निवेशकों को साधने 4 जनवरी को मुंबई पहुचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ

सितंबर के पहले सप्ताह में ब्रूनेई और सिंगापुर की यात्रा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

‘नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी बढ़ा सकती है सांप्रदायिक तनाव’ : उद्धव ठाकरे

सूखे नशे में बढ़ोतरी पर सरकार का कबूलनामा, ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

प्रो.रामवचन राय को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनने पर शफक बानो ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

जीतन राम मांझी और विकास वैभव ने 4000 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

बिहार भाजपा अध्यक्ष के बयान पर राजनीति तेज,जदयू में बोला हमला,कहा:माफी मांगे फर्जी डिग्रीधारी

पटना महानगर कांग्रेस ने मनाई गुरु संत रविदास जी की जयंती

Nationalist Bharat Bureau

‘धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करनेवाला देशद्रोही’, मप्र कैबिनेट मंत्री का चौंकाने वाला बयान

cradmin

Bihar Politics: नवादा से भाकपा माले की ‘बिहार बदलो न्याय यात्रा’ की शुरुआत, वामपंथी राजनीति का बढ़ेगा प्रभाव?

Leave a Comment