Nationalist Bharat
Bihar Election 2025राजनीति

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। चिराग पासवान द्वारा महागठबंधन से मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की मांग किए जाने के बाद अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने उन पर जोरदार हमला बोला है।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा —
“चिराग पासवान कुर्सी के लालची हैं। उन्होंने सत्ता की चाह में अपना विजन छोड़ दिया। जिन लोगों ने उनके पिता की मूर्ति तोड़ दी, घर से निकाल दिया, परिवार को तोड़ दिया — आज उन्हीं लोगों के साथ खड़े हैं।”

तेजस्वी ने कहा कि चिराग जैसे नेताओं के बयान का कोई राजनीतिक फायदा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जो व्यक्ति अपने पिता की विरासत नहीं बचा सका, वह जनता के हक की बात क्या करेगा?”

राजद नेता ने इस दौरान नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा —
“20 साल से ये दोनों सत्ता में हैं, लेकिन बिहार आज भी पिछड़ा हुआ है। आज भी यहां के लोगों को दवाई, पढ़ाई और नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। क्योंकि बिहार में उद्योग-धंधे नहीं लगाए गए। अब वक्त आ गया है कि जनता ऐसे लोगों को सत्ता से बेदखल करे।”

वहीं, चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा पर लिखा —
“2005 में मेरे नेता और पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पार्टी की कुर्बानी दी थी। तब भी राजद तैयार नहीं था। आज 2025 में भी वे न मुस्लिम मुख्यमंत्री देने को तैयार हैं, न डिप्टी सीएम। अगर आप बंधुआ वोट बैंक बने रहेंगे, तो सम्मान और भागीदारी कैसे मिलेगी?”

गौरतलब है कि महागठबंधन की ओर से मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किए जाने के बाद राजद पर 18 प्रतिशत मुस्लिम आबादी की अनदेखी करने के आरोप लग रहे हैं।

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

AIMIM का ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस’: बिहार की सियासत में नया मोर्चा, अल्पसंख्यक और दलित वोट बैंक पर बड़ी रणनीति

मुंगेर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की बेअदबी, झंडोत्तोलन में भारी लापरवाही

Nationalist Bharat Bureau

चिराग पासवान ने नीतीश पर उठाए सवाल लोगों ने दिलाई मोदी जी के डीएनए और रामविलास पासवान की राजनीति पर सवाल

91 किलो जलेबी से तौले गए RJD के बागी संजय राय, फूलगोभी छाप पर निर्दलीय बनकर लड़ रहे चुनाव

शिवसेना ने अपनी स्थापना के साल भर बाद से ही विद्रोह देखना शुरू कर दिया था

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

वैशाली में बोले उपेंद्र कुशवाहा – “राजद उम्मीदवार टिकट मांगने वाले, मैं टिकट बांटने वाला हूं”

मुसलमान अपने धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा: कारी सुहैब

Leave a Comment