Nationalist Bharat
राजनीति

ये NDA की आखिरी जीत, तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह एनडीए की “अंतिम जीत” है, और इसके बाद वे फिर कभी चुनाव नहीं जीतेंगे। बिहार के 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने सभी सीटों पर जीत हासिल की, जबकि राजद को हार का सामना करना पड़ा और वह अपना गढ़ भी बचाने में सफल नहीं हो सका। बिहार के तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज में अब भाजपा का कब्जा है।

नतीजे आने के अगले दिन ही तेजस्वी यादव ने राजद कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई। इस बैठक के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि एनडीए की यह जीत उनकी आखिरी जीत होगी। तेजस्वी ने कहा, “इसके बाद एनडीए की हार निश्चित है।” उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में जैसी इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, ठीक वैसे ही बिहार में भी गठबंधन की सरकार बनेगी। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उसे “नफरत फैलाने वाली पार्टी” करार दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक हैं तो सेफ हैं” वाले बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा, “कौन अलग है, सब एक ही हैं। देश एक है, राज्य एक है। बांटने, काटने और नफरत फैलाने का काम तो भाजपा करती है, और अब लोग इसे समझने लगे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा झारखंड में हार चुकी है, और 2024 में भी वे हारेंगे, वहीं 2025 में बिहार में भी उनकी हार तय है।

बिहार में भले ही राजद को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन झारखंड में राजद ने शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड में राजद ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 4 सीटों पर उसे जीत मिली। इस परिणाम ने तेजस्वी यादव के आत्मविश्वास को और बढ़ाया है। वहीं, आज राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें तेजस्वी यादव सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

कचरा टैक्स और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ धरना 16 सितंबर को

Nationalist Bharat Bureau

पटना में कांग्रेस की CWC बैठक की तैयारियां जोरों पर,सरवत जहां फातमा ने संभाला मोर्चा

Nationalist Bharat Bureau

बिजली पहुँचाने के बहाने राजद का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला,लोगों ने जमकर लिए मज़े

अमित शाह बोले—बिहार में सुशासन के लिए और मजबूती से काम करेगी राजग सरकार

Nationalist Bharat Bureau

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

महिला सशक्तिकरण का एतिहासिक लम्हा

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

फ्री की सुख सुविधा अब सिर्फ राजनेताओं को मिलेगी क्योंकि कि वे जनता के पालनहार हैं

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई बैठक पर सबकी निगाहें

Leave a Comment