Nationalist Bharat
राजनीति

केंद्र ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया

नयी दिल्ली: 31 अगस्त (भाषा) केंद्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी धर्मेंद्र को शनिवार को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एजीएमयूटी कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी धर्मेंद्र इस पद पर नियुक्त होने से पहले अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव थे।वरिष्ठ आईएएस धर्मेंद्र को शनिवार को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव बनाया गया। निवर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार ने शनिवार को अपना कार्यकाल पूरा कर लिया। उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पहले दो बार विस्तार दिया गया था।

इससे पहले धर्मेंद्र को 2022 में अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने इससे पहले कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं। धर्मेंद्र इससे पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन रहे हैं।वह दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों के लिए काम कर चुके हैं। दिल्ली सरकार में उन्होंने राजस्व और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है।दिल्ली सरकार में धर्मेंद्र ने मंडलायुक्त और सचिव का पदभार संभाला था। इसके अलावा केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। वरिष्ठ नौकरशाह धर्मेंद्र की दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति दिली विधानसभा चुनाव से पांच माह पहले हुई है।यही वजह है कि उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। नरेश कुमार को तीसरी बार नहीं मिला सेवा विस्तार बता दें, दो बार से सेवा विस्तार हासिल करने वाले दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को तीसरी बार सेवा विस्तार लाभ नहीं मिला। 31 अगस्त को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।

आपके व्यवहार से जितने लोग लोग जुड़ेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी: आरसीपी सिंह

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

आशाओं का पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन का दो दिवसीय आंदोलन निर्णायक हड़ताल में जाने के ऐलान के साथ सम्पन्न

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

AISA और AIPWA द्वारा आयोजित जनसुनवाई में नितीश सरकार पर बेटियों को सुरक्षा देने में विफलता का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

सत्ता की सीढ़ी सुगम बना रहे नीतीश

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment