Nationalist Bharat
राजनीति

आशाओं का पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन का दो दिवसीय आंदोलन निर्णायक हड़ताल में जाने के ऐलान के साथ सम्पन्न

आशाओं के मासिक मानदेय बढ़ाने की घोषणा,कोरोना काल का सेवा भत्ता और उम्र त्रुटि सुधार का एक मौका देने, कमीशन खोरी पर रोक लगाने आदि आंदोलन के मुद्दे थे
150 से ज्यादा पीएचसी पर प्रदर्शन करके मांगपत्र सौंपा गया
महागठबंधन के घोषणापत्र के मुताबिक मासिक मानदेय की घोषणा नही हुई तो राज्यव्यापी निर्णायक हड़ताल में आशाएं जाएंगी-शशि यादव

 

पटना:महासंघ गोप गुट और एक्टू से सम्बद्ध बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर आशाओं की लंबित मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता और पीएचसी में बीसीएम की घूसखोरी के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन राज्य के 150 से ज्यादा पीएचसी पर हुए और मांगों से सम्बंधित मांगपत्र चिकित्सा प्रभारी को सौंपा गया।बड़ी संख्या में आशाओं ने इस आंदोलन में शिरकत किया।आशा आंदोलन की नेता शशि यादव ने कहा कि हमने राज्य के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर ज्ञापन दिया है,मांग की है कि महागठबंधन के चुनावी घोषणापत्र को यथाशीघ्र लागू किया जाए।सरकार की उदासीनता और आशाओं के साथ उम्र की विसंगतियों को दूर करने को लेकर अधिकारियों के जरिये पैसे वसूली अभियान के खिलाफ आक्रोशित आशाओं ने आंदोलन के जरिये सरकार पर दबाव बनाया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री ने मासिक मानदेय को प्रोत्साहन राशि कर दिया जिसे बदलकर मानदेय करने की मांग हर आशा की है।जीने लाइक मासिक मानदेय की घोषणा सरकार को जल्द करना चाहिए।सरकार अगर आशाओं-आशा फैसिलिटेटर की मांगों को पूरा नही करती है तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।इस बात की लिखित सूचना जल्द ही विभाग को जल्द ही दिया जाएगा।

खिलाड़िनों का यौन शोषणः दिल्ली ऊंचा सुनती है

दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठन क्षमता की तारीफ, कांग्रेस की कमजोरी भी बताई

Nationalist Bharat Bureau

किसान दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी सहजानन्द सरस्वती की जयंती

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना काल का पारिश्रमिक भुगतान नही होना अक्षम्य अपराध:शशि यादव

Nationalist Bharat Bureau

क्या नीतीश जी को यह आभास हो गया है कि एक मुख्यमंत्री के रूप में उनका यह आखिरी सत्र है ?

बिहार प्रदेश जदयू महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का ऐलान, यास्मीन ख़ातून को महासचिव की ज़िम्मेदारी

बांदा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भारी खामियां उजागर

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर मेडिकल कॉलेज को शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बनाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

वर्षों पहले डैम में डूबी नूरी मस्जिद आयी बाहर, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment