Nationalist Bharat
राजनीति

अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर सैंकड़ों युवा आम आदमी पार्टी में शामिल

पटना:दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी बिहार से जुड़ रहे हैं।इसी क्रम में राज पैलेस बैंकेट हॉल, मुसल्लाहपुर पटना में आयोजित कार्यक्रम में ‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, श्रीवत्स पुरुषोत्तम, वीपी सिंह, उमा दफ़्तुआर, सुयश कुमार ज्योति ने समीर,आजम खान, प्रदीप कुमार सहित दर्जनों लोगो को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। बबलू ने कहा कि जो लोग अपने इलाके का विकास चाहते हैं, वह आम आदमी पार्टी में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। हमें खुशी है कि पटना के युवा नेता आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं।

 

आम आदमी पार्टी पटना जिला प्रभारी श्रीवत्स पुरुषोत्तम ने कहा कि पटना की जनता का अपार समर्थन आम आदमी पार्टी को मिल रहा है। सभी यही कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जो दिल्ली में काम किया है वैसा ही काम बिहार में भी होना चाहिए।पुरुषोत्तम ने कहा कि बहुत सारे लोग जो सामाजिक या राजनीतिक कई प्रकार के कार्यों से जुड़े हुए हैं, जो समाज में कुछ अच्छा कर रहे हैं, जो अपने इलाके में बदलाव चाहते हैं, वह भी सामने आकर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। वह चाहते हैं कि बिहार में अरविंद केजरीवाल का विधायक, सांसद चुनकर आए और बिहार का विकास करें।
मौके पर आप नेता सुयश कुमार ज्योति, मो० चांद, प्रमोद कुमार, महेन्द्रपाल सिंह, धनेश कुमार, दीपक कुमार, पप्पू राउत, चंद्रभूषण कुमार, राजकुमार गुप्ता, अमित भारतीय आदि मौजूद रहे।

गाजीपुर में गरजे मुख्यमंत्री योगी, विपक्ष को लिया आड़े हाथों पर

cradmin

मुंबई कांग्रेस की 10 सूत्री ‘वाइप आउट पॉल्यूशन’ योजना जारी

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों की मुख्य सचिव से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

भारत-रूस साझेदारी किसी देश के विरुद्ध नहीं : व्लादिमीर पुतिन

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार बताया,सियासत के साथ कांग्रेस के भीतर भी खलबली मची

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी कर्मियों के पदोन्नति पर वर्षों से लगी रोक के कारण हजारों कर्मी बगैर पदोन्नति हो रहे सेवानिवृत्त

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश,राजेंद्र आर्लेकर को विदाई

Nationalist Bharat Bureau

उपराष्ट्रपति चुनाव – किसके साथ जाएगी बीजेपी कौन होगा उम्मीदवार

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज के विकास के लिए मंत्रियों,अधिकारियों और नेतागण से ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं विधायक इज़हारुल हुसैन

Leave a Comment