Nationalist Bharat
राजनीति

सत्ताधारी विधायकों द्वारा अफसरों के तबादले के लिए भेंट चढ़ाने का आरोप: तेजस्वी यादव

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर अफसरशाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि थके हुए नेता और सेवानिवृत्त अधिकारी बिहार के विकास को रोक रहे हैं। शनिवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि बिना रिश्वत दिए बिहार में किसी का काम नहीं होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी विधायक अपने क्षेत्रों में मनचाहे अधिकारियों के तबादलों के लिए भेंट चढ़ाते हैं।तेजस्वी ने एक्स (Twitter) पर भाजपा के पूर्व सांसद हुकूमदेव नारायण यादव का एक वीडियो साझा किया, जिसमें हुकूमदेव ने अफसरों की मनमानी के बारे में बातें की हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि “खाता न बही, जो सीओ-एसडीओ-कलेक्टर कहे वही सही।”

 

इस पोस्ट के साथ तेजस्वी ने लिखा कि “वरिष्ठ भाजपा नेता, दो बार के केंद्रीय मंत्री और छह बार के सांसद, जिनका पुत्र वर्तमान में बीजेपी सांसद हैं, बिहार में व्याप्त अफसरशाही पर बयान दे रहे हैं। कल्पना करें कि थाना और ब्लॉक में आम लोगों को कितनी परेशानियों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। बिना रिश्वत के बिहार में किसी का काम नहीं होता। सांसद और विधायकों को नीतीश कुमार के प्रिय अधिकारियों से मिलने के लिए तरसना पड़ता है; उनके फोन तक नहीं उठाए जाते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बेबस और असहाय हो गए हैं, लेकिन क्यों अपनी बेचारगी बिहार पर थोप रहे हैं? थके नेता और सेवानिवृत्त अधिकारी बिहार को पीछे धकेल रहे हैं।”

बीएमसी चुनाव: शुरुआती दो घंटों में 6.98 प्रतिशत वोटिंग

Mumbai: मुख्यमंत्री को लेकर अभी भी असमंजस,क्या शिंदे के बेटे बनेंगे उपमुख्यमंत्री!

Nationalist Bharat Bureau

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

शहाबुदीन साहब का परिवार कभी हमसे दूर नहीं था :लालू यादव

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

डबल इंजन की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में किया सशक्त : माणिक साहा

भवानीपुर में 45 हजार वोटरों के नाम कटे, तृणमूल करेगी घर-घर जांच

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है, जिम्मेदारी नहीं निभा रहे सीएम हेमंत सोरेन- अमित शाह

cradmin

Leave a Comment