Nationalist Bharat
राजनीति

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार के लिए CM नीतीश का बड़ा निर्देश

CM Nitish Kumar reviewing vigilance and cabinet secretariat departments, giving directions for corruption-free Bihar

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग और निगरानी विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक के दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अद्यतन प्रगति और प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी प्राथमिकताओं के अनुरूप त्वरित और प्रभावी काम करने का निर्देश दिया।

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में निगरानी विभाग अत्यंत कारगर, संवेदनशील और सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रतिबद्ध है और “न्याय के साथ विकास” के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पारदर्शिता सबसे आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि आम जनता तक लाभ बिना देरी पहुंच सके।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और निगरानी विभाग को इस दिशा में और अधिक प्रतिबद्ध होकर काम करना होगा।

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मेंहदी हसन जदयू में शामिल, नीतीश कुमार को बताया प्रधानमंत्री का योग्य चेहरा

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा – “बिहार चुनाव में एक पैसा भी नहीं भेजा”

आम आदमी पार्टी:राघव चढ्ढा के लाव लश्कर देख कर भड़के लोग,बताया सत्ता का दुरूपयोग

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए 31 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी ज्ञापन अभियान

Nationalist Bharat Bureau

GUJRAT ASSEMBLY ELECTION 2022:गुजरात भाजपा का नारा जो उसे अभी तक दिला रहा है विजय

Nationalist Bharat Bureau

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

एक लोकप्रिय राजनेता बनने के लिए बेहतरीन टिप्स

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

औषधि से कम नहीं है मूली,बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना खाएं

Leave a Comment