Nationalist Bharat
राजनीति

युवाओं को BJP कार्यालयों पर प्रदर्शन करने की RJD की सलाह,लोगों ने बताया….

लखनऊ:केंद सरकार की अग्निपथ योजना पर हो रहे देशव्यापी बवाल के बीच बिहार की मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल की उत्तर प्रदेश इकाई के ट्वीटर हैंडल से लगातार हो रहे ट्वीट पर राजनीतिक घमसान मच रहा है।दरअसल राजद के उत्तर प्रदेश हैंडल से किये गए ट्वीट में प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करने की सलाह दी जा रही है।ट्वीट किया गया कि प्रदर्शनकारियों को और प्रदर्शन कर रहे छात्रों-युवाओं से आग्रह है कि पूर्वजों के वर्षों के टैक्स और मेहनत से तैयार की गई देश की सम्पत्तियाँ जो आपके ही काम आती उसे नुकसान मत पहुँचाइए।नोटबन्दी के बाद हर जिले में बीजेपी के करोड़ों के आलीशान कार्यालय बने है। वहाँ बैठकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करिए।धन्यवाद!

इससे पहले राजद ने एक और ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि – ट्रैन-बस सरकारी संपत्ति है। ये जनता की ही सम्पत्ति है। इसे क्षतिग्रस्त कर खुद का ही नुकसान मत करिए।- लुटेरी भाजपा सरकार ने देश को लूटा। युवाओं से उनका रोजगार लूटा।- लुटेरी भाजपा सरकार ने पैसे लूट देशभर के हर जिले में करोड़ों की लागत से अपना कार्यालय बनाया।समझ रहे है न???

हालांकि कई लोग इसको सही मान कर इसका समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग इसे भड़कावे की सियासत बताते हुए ट्वीट की आलोचना भी कर कर रहे हैं।Ankesh नामक एक यूजर ने लिखा कि “छात्रों को उकसाओ मत।ये क्या तरीका है छात्रों को भड़काने का।बिल्कुल गलत बात।राजनीति में एक दूसरे के कार्यलय का पता बताने लगे तो दिक्कत होगी।Rajeev नामक यूजर ने लिखा कि क्यों इशारों में उकसा रहे हो बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए। लालटेन का झंडा लेकर खुद छात्रों का साथ दो। पूर्वजों के टैक्स के पैसे की तुमलोगों को फिक्र होती तो चरवाहा विद्यालय पर फूँक नहीं देते नौटंकीबाज।

सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव 2025: 106 उम्मीदवार मैदान में, हर सीट पर दिलचस्प मुकाबला

मिलन समारोह में कई नेताओं ने ली राजद की सदस्यता

हेमंत सोरेन की गिरफ्तार की गलती : कल्पना सोरेन नई नेता बनीं

धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व अलग-अलग होना चाहिए,जाली, फरेबी, नकली मौलानाओं से बचने की जरूरत : अशफाक रहमान

मुंगेर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की बेअदबी, झंडोत्तोलन में भारी लापरवाही

Nationalist Bharat Bureau

पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने जलजमाव वाले क्षेत्र का किया दौरा

प्लुरल्स पार्टी ने दिघा में शुरू किया सदस्यता अभियान, P&M मॉल के बाहर स्टॉल लगाए

Nationalist Bharat Bureau

भूमिहारों पर कांग्रेस इतना मेहरबान क्यों ?

बाबरी जैसी मस्जिद विवाद में टीएमसी ने हुमायूं कबीर को निलंबित किया, विधायक बोले—जल्द नई पार्टी बनाऊंगा

संजय जायसवाल का लेटर:बेतिया मेयर को बताया डीजल चोरी का मास्टर माइंड, SIT जांच की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment