Nationalist Bharat
राजनीति

बिहार भाजपा अध्यक्ष के बयान पर राजनीति तेज,जदयू में बोला हमला,कहा:माफी मांगे फर्जी डिग्रीधारी

पटना:बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा 1947 में नहीं बल्कि 1977 में आजादी मिलने की बात पर विपक्ष खासतौर से जनता दल यूनाइटेड के लिए प्रहार किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनता दल यूनाइटेड की प्रवक्ता अंजुम आरा और नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया है।पार्टी प्रवक्ता अंजुम आरा में सोशल मीडिया पर लिखे गए अपने पोस्ट में कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में साफ अंतर है।बीजेपी प्रेदश अध्यक्ष और फर्जी डिग्रीधारी ने अमर कुर्बानी देने वाले देश के स्वतंत्रता सेनानियों का घोर अपमान किया है।दरअसल जब डिग्री ही फर्जी होगी तो ज्ञान कहां से होगा? पगड़ी धारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नजर में भारत को आजादी 1947 में नहीं बल्कि 1977 में मिली !! हे अज्ञानी !!देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है लेकिन बीजेपी अपने नेताओं से इस तरह का बयान दिलवा कर तिरंगे का अपमान किया है।बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अपने इस बड़बोले और बयानवीर बिहार प्रदेश अध्यक्ष की बातों का संज्ञान ले और इस बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के विवादित बयान जदयू के विधान पार्षद व मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी है, इनके पास ज्ञान का बिल्कुल अभाव है।नीरज कुमार ने कहा है कि देश 1947 को आजाद हुआ, लेकिन सम्राट चौधरी का मानना है कि 1977 को आजादी मिली। नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने देश की आजादी में शामिल हुए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का यह अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को शर्म और लज्जा आनी चाहिए कि वह ऐसे बयान देते हैं।

बताते चलें कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) पर महागठबंधन के नेताओं का पारा हाई है. पटना में रविवार (27 अगस्त) को ‘तुलसी के राम’ कार्यक्रम में देश की आजादी पर विवादित बयान देकर सम्राट चौधरी ने बिहार की राजनीतिक गलियारे में बवाल मचा दिया है। सम्राट ने कहा है कि वह 1947 की स्वतंत्रता को मानने वाले नहीं हैं।उनका मानना है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति के बाद 1977 में गठित सरकार से ही सही मायनों में देश को आजादी मिली है।

बिहार कांग्रेस:अपने कद्दावर नेताओं को संभाल पाने में विफल,एक दशक में कई नेताओं ने किया किनारा

मनरेगा में कटौती पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस विधायकों की टूट की आशंका, राहुल गांधी ने सभी 6 MLA को दिल्ली बुलाया

Nationalist Bharat Bureau

स्लुइस गेट निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए जाप नेता महेंद्र यादव ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र

बेरोजगारी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों से बढ़ी चुनौती, बिहार चुनाव में मोदी सरकार और NDA पर दबाव

Nationalist Bharat Bureau

मनोज़ लाल दास मनु जदयू के प्रदेश सचिव मनोनीत

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश, मायावती को भेजा जा रहा है भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता

Nationalist Bharat Bureau

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

भाकपा (माले) ने की महागठबंधन से एकता सुनिश्चित करने की अपील

Leave a Comment