Nationalist Bharat
राजनीति

एक दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे नड्डा

देहरादून 26 अगस्त  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी कोर कमेटी की बैठक लेने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को होने वालें इस दौरे की शुरुआत श्री नड्डा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थापित अमृत वाटिका में वृक्षारोपण से करेंगे। इसके बाद वहां ऑटोडोरियम में आयोजित हरिद्वार विधानसभा के बूथ संख्या 174 पर मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय के ‘वसुदेव कुटुंबकम् व्याख्यानमाला’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अपराह्न तीन से पांच बजे तक श्री नड्डा गॉडविन होटल में पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम, सांसद समेत सभी सदस्य प्रतिभाग करेंगे।

श्री चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे। अपने व्यस्तम दौरे के बाद वे रात 9.15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। सुमिताभ, संजय वार्ता

आशुतोष सिंह को एनसीपी अजीत पवार गुट में बड़ी जिम्मेदारी,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाए गए

Nationalist Bharat Bureau

टीकाकरण अभियान को गति देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी जदयू: आरसीपी सिंह

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में तकरार

रोहिणी आचार्य ने राजीव प्रताप रूडी को बनाया निशाना, कंगना रनौत,बांसुरी स्वराज के बहाने मोदी शाह को भी लपेटा

राजद कार्यालय में बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती मनाई गयी

बाबरी जैसी मस्जिद विवाद में टीएमसी ने हुमायूं कबीर को निलंबित किया, विधायक बोले—जल्द नई पार्टी बनाऊंगा

पटना में 29 जून को वैश्य समाज की एकता का शंखनाद

प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से मिले किशनगंज विधायक इज़हारुल हुसैन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment