Nationalist Bharat
राजनीति

नीतीश को किनारे करके भाजपा के शक्तिप्रदर्शन पर घमसान

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना पहुंचने पर सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया लेकिन बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं दिया गया. इस बात को लेकर बिहार में सियासी अटकलें से लेकर बयानबाजी तेज हो गई हैं. कांग्रेस से लेकर आरजेडी तक ने कहा कि बिहार में दोनों पार्टी गठबंधन में है. तो क्या ये नीतीश कुमार को दरकिनार कर विजयोत्सव के बहाने BJP का बिहार में शक्तिप्रदर्शन है.

बिहार के मुख्यमंत्री क्यों हुए दरकिनार: कांग्रेस प्रवक्ता

विजय उत्सव का निमंत्रण नीतीश कुमार के नहीं मिलने पर कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा देश के गृह मंत्री अमित शाह का बिहार में स्वागत है .लेकिन विजय उत्सव गृह मंत्री का एक बहाना है और बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन करना है. अगर ऐसा नहीं है तो बिहार के मुख्यमंत्री को दरकिनार क्यों किया गया? और बिहार के मुख्यमंत्री को आमंत्रित क्यों नहीं किया गया. जबकि इसे एक सरकारी कार्यक्रम कहा जा रहा था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दरकिनार कर गृह मंत्री अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं.

गठबंधन में रहकर कब तक अपमानित होंगे नीतीश कुमार – सारिका पासवान

आरजेडी के प्रवक्ता सारिका पासवान ने कहा वीर कुंवर सिंह की जयंती को विजय उत्सव के रूप में मना रहे हैं. केंद्र के गृहमंत्री अमित शाह बिहार में हैं. बिहार में बीजेपी जेडीयू गठबंधन है और मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम का निमंत्रण तक नहीं दिया गया है. बीजेपी और अमित शाह बिहार में अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. इस गठबंधन में बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कितना तव्वजो दे रही है इसे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समझना चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी तरह गठबंधन में रहकर अपमानित होंगे या सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे?

यह बेतुकी बाते हैं:JDU के प्रवक्ता अभिषेक झा

विपक्ष के इस बयान को JDU के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा यह बेतुकी बाते हैं. आरजेडी का कार्यक्रम होता है तो उस मंच पर कांग्रेस के लोग नहीं आते हैं. कांग्रेस के कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के लोग शिरकत नहीं करते हैं. प्रत्येक पार्टियां अपने हिसाब से कार्यक्रम आयोजन करती हैं. बीजेपी ने भी अपने तरफ से आयोजन किया है. इससे पहले जेडीयू ने भी आयोजन किया था. गठबंधन में कोई पार्टी अपना कार्यक्रम करती है तो यह जरूरी नहीं है कि हरेक गठबंधन के लोग उसमें शामिल होंगे.

देश के वीर सपूतों को बीजेपी नहीं भूलती – विनय बिहारी

वहीं बीजेपी के विधायक विनय बिहारी ने कहा स्वतंत्रता सेनानी के महानायक वीर कुमार सिंह के इस कार्यक्रम को जो लोग शक्ति प्रदर्शन का नाम दे रहे हैं, उनको मैं यह कहना चाहता हूं कि देश के वीर सपूतों को लोग भले ही भूल गए है लेकिन बीजेपी नहीं भूलती है. हम लोग पिछले दरवाजे से राजनीति करने वाले नहीं हैं.

गोवा में गड्ढों की रिपोर्ट कर सकेंगे, नितिन गडकरी जनता के लिए लॉन्च करेंगे ऐप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: 4 माह में तीसरी बार बिहार आएगें अमित शाह, पटना में बडा़ कार्यक्रम, लोकसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल!

cradmin

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

नीतीश कुमार ने हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर खेला नया कार्ड ?

Nationalist Bharat Bureau

स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाओं का विधानसभा मार्च,माले विधायक भी हुए शामिल

12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं”: देवेंद्र फडणवीस

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर हिंसा भाजपा सरकार की असफल नीति का नतीजा, जल्द हो शांति बहाली: इरशाद अली आजाद

Leave a Comment