Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

खगड़िया में अमित शाह की चुनावी सभा, कहा – लालू परिवार ने बिहार को 20 साल पीछे धकेला

खगड़िया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को खगड़िया सदर के जेएनकेटी मैदान में एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मंच पर जदयू के बबलू मंडल (खगड़िया सदर), पन्नालाल पटेल (बेलदौर), रामचंद्र सदा (अलौली) और लोजपा के बाबूलाल शौर्य (परबत्ता) मौजूद थे।

सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर अमित शाह ने कहा कि उन्हें लगा था छठ पर्व के कारण लोग कम आएंगे, लेकिन जनसैलाब देखकर स्पष्ट है कि “इस बार बिहार में एनडीए की प्रचंड सरकार बनेगी।

अमित शाह ने लालू यादव और उनके परिवार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला और लैंड फॉर जॉब घोटाला किया। उन्होंने कहा कि “जिस परिवार का नाम भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड में दर्ज है, वह बिहार का विकास नहीं कर सकता। बिहार को विकास की राह पर केवल एनडीए ही आगे ले जा सकता है।”

शाह ने तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि “तेजस्वी अपने भाषणों में अपराध की बात करते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि उनके पिता के शासन में नरसंहार और लूटपाट आम बात थी। एनडीए की सरकार में आज तक एक भी नरसंहार नहीं हुआ।”

गृह मंत्री ने जनता से अपील की — “यह चुनाव विधायक या मुख्यमंत्री चुनने का नहीं, बल्कि बिहार के विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करने का चुनाव है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बहू-बेटियां सुरक्षित रहें, तो एनडीए को वोट दें।”

तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान — तेजस्वी के खिलाफ प्रचार में बोले, असली पार्टी राजद नहीं बल्कि जनशक्ति जनता दल

“हम बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं” — टिकट कटने के बाद बोले पूर्व JDU विधायक मो. सरफुद्दीन, कहा जनता ही मेरी मालिक है

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

काराकाट की सियासत में बढ़ी गर्मी, ज्योति सिंह ने मनोज तिवारी को दिया शालीन लेकिन तीखा जवाब

माउंटेन मैन के बेटे ने कांग्रेस का थामा हाथ, वजीरगंज में बढ़ी सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर और बेलसंड विधानसभा में हाथी की एंट्री से मचा सियासी घमासान, उम्मीदवारों की बढ़ी बेचैनी

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव को झेलना पड़ा भारी विरोध, RJD समर्थकों ने खदेड़ा और काफिले पर हुई पत्थरबाजी

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा ने फिर भरोसा जताया सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर, डिप्टी CM के तौर पर दोबारा मौका

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार में सम्राट और विजय को उपमुख्यमंत्री पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment