Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

लालू यादव के शासन से शुरू हुआ बिहार का पलायन – तेजस्वी पर बरसे ऋतुराज सिन्हा, कहा- “ढाई करोड़ नौकरी का वादा सिर्फ छलावा”

लालू यादव के शासन से शुरू हुआ बिहार का पलायन – तेजस्वी पर बरसे ऋतुराज सिन्हा, कहा- “ढाई करोड़ नौकरी का वादा सिर्फ छलावा”

पटना: बिहार में पलायन के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने सोमवार को तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर पलायन को लेकर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मजदूरों के कष्ट का उल्लेख तो करते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि बिहार से पलायन की शुरुआत 1990 के दशक में लालू यादव के शासनकाल में हुई, जब बिहार से उद्योगपति और निवेशक राज्य छोड़कर चले गए। सिन्हा ने कहा कि “उसी दौर में बिहार में जंगलराज कायम हुआ, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बना।”

ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने घर में जाकर पूछना चाहिए कि पलायन रोकने के लिए क्या किया गया था। उन्होंने कहा कि आज जब तेजस्वी रोजगार की बात करते हैं, तो बिहार की जनता जानती है कि यह सिर्फ चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव खुद नौंवी फेल हैं, लेकिन बिहार की जनता पढ़ी-लिखी है और जानती है कि ऐसे वादे कभी पूरे नहीं हो सकते।”

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि बिहार में करीब ढाई करोड़ परिवार हैं, तो अगर तेजस्वी यादव हर परिवार को नौकरी देना चाहते हैं, तो ढाई करोड़ नौकरियों की आवश्यकता होगी। उन्होंने तंज कसा कि शायद तेजस्वी “500 रुपये महीने की नौकरी देने या 12 लाख करोड़ का इश्वरीय वरदान पाने की सोच रहे हों।” ऋतुराज सिन्हा के इस बयान ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं, बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम — पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा

पीएम मोदी बोले– RJD-कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं ‘रेट लिस्ट’ है, जंगलराज लौटाने की साजिश

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सत्ता की जंग में NDA को बढ़त! ओपिनियन पोल में मोदी फैक्टर हावी

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

NDA का संकल्प पत्र जारी, हर घर तक रोजगार, शिक्षा और सस्ता भोजन का वादा — 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

डेहरी में 35 साल बाद राजपूत उम्मीदवार की जीत, चिराग का दांव सफल

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में अनंत सिंह के प्रचार में फंसे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पटना डीएम ने FIR दर्ज होने की की पुष्टि

भोजपुर के कुसुम्ही में मतदान का बहिष्कार, बूथ पर पड़े सिर्फ 3 वोट — ग्रामीण बोले “सड़क नहीं, तो वोट नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment