Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

पटना: बिहार की राजनीति में बगावत और अनुशासनहीनता पर अब RJD सुप्रीमो तेजस्वी यादव ने सख्त रुख अपना लिया है। दो दिन पहले रितु जायसवाल सहित 27 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद, अब तेजस्वी ने 10 और नेताओं को निष्कासित कर दिया है। इन सभी पर पार्टी के निर्णय का विरोध करने और अनुशासन तोड़ने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इनमें कई नेता टिकट नहीं मिलने के बाद बागी रुख अपनाए हुए थे।

निष्कासित नेताओं की सूची में डेहरी के विधायक फतेह बहादुर सिंह और राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फतेह बहादुर सिंह पिछले कुछ समय से हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहे हैं। पार्टी ने उनके लगातार असंवेदनशील बयानों पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद उन्हें बाहर करने का फैसला लिया गया। बताया गया कि तेजस्वी यादव ने साफ संदेश दिया है कि पार्टी किसी भी नेता के धार्मिक अपमान या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

इसके अलावा कांटी के पूर्व विधायक मोहम्मद गुलाम जिलानी वारसी, गोपालगंज के पूर्व विधायक मोहम्मद रियाजुल हक राजू और प्रदेश महासचिव अमोद कुमार मंडल को भी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। तेजस्वी यादव की इस कार्रवाई के बाद RJD में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेजस्वी ने यह कदम पार्टी की छवि सुधारने और अनुशासन कायम करने के लिए उठाया है।

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव में राहुल गांधी हुए भावुक, कहा – “पोस्टमैन का बेटा अब बनेगा जनता का नेता”

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज में भावुक पल — मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला की आंखों से छलके आंसू, कार्यकर्ताओं ने बंधाया ढांढस

Nationalist Bharat Bureau

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

डेहरी में 35 साल बाद राजपूत उम्मीदवार की जीत, चिराग का दांव सफल

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव के क्षेत्र में वोटरों की जुगाड़ नाव से यात्रा, बोले– “पुल नहीं, सड़क नहीं, पर वोट ज़रूर देंगे”

तारिक अनवर का नीतीश सरकार पर तंज—20 साल में कोई ऐसा काम नहीं जो जनता के सामने रख सकें

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

: पावर स्टार पवन सिंह ने जोकहरी में किया मतदान, कहा– “वोट ही विकास की ताक़त है”

रेखा गुप्ता ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा – “जो चारा खा गए, उन्हें अब जनता नहीं चुनेगी”

Leave a Comment