Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

91 किलो जलेबी से तौले गए RJD के बागी संजय राय, फूलगोभी छाप पर निर्दलीय बनकर लड़ रहे चुनाव

91 किलो जलेबी से तौले गए RJD के बागी संजय राय, फूलगोभी छाप पर निर्दलीय बनकर लड़ रहे चुनाव

वैशाली (बिहार): विधानसभा चुनाव 2025 में रोचक घटनाओं की भरमार है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने हाल ही में पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले 27 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। इन्हीं में शामिल हैं संजय राय, जो महनार विधानसभा क्षेत्र से टिकट की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन आख़िरी समय में पार्टी ने टिकट रविंद्र सिंह को दे दिया। टिकट कटने से नाराज़ संजय राय ने RJD से बगावत कर दी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर गए।

संजय राय को चुनाव चिन्ह फूलगोभी मिला है। वे लगातार जनता के बीच जाकर प्रचार कर रहे हैं और लोगों से “फूलगोभी पर बटन दबाने” की अपील कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच उनका अच्छा प्रभाव बताया जा रहा है। संजय राय का कहना है कि उन्होंने जनता के सम्मान के लिए बगावत की है और अब जनता ही उनका परिवार है।

इसी बीच जंदाहा इलाके में कुछ अलग नज़ारा देखने को मिला। समर्थकों ने अपने नेता के सम्मान में 91 किलो जलेबी से संजय राय को तौला। यह आयोजन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने कहा — “यह जनता के प्यार का वजन है।” संजय राय ने भी मुस्कुराते हुए कहा, “अब जनता ने तौल दिया है, जीत भी जनता ही दिलाएगी।” महनार सीट पर अब मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है।

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में मंत्रियों का विभाग बंटा, गृह सम्राट को – स्वास्थ्य मंगल पांडेय के पास

Nationalist Bharat Bureau

डांस बनाम मुजरा पर बवाल, राहुल गांधी के बयान से बिहार की सियासत में छिड़ी मर्यादा बनाम व्यंग्य की जंग

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही आरजेडी में बगावत! प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर किया विरोध प्रदर्शन

**नीतीश का लालू पर वार: बोले– सत्ता में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, घोटाले के बाद पत्नी को बनाया CM

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

बीजेपी के प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर

Nationalist Bharat Bureau

छठ और ‘नौटंकी’ पर मोदी vs राहुल गांधी, मुजफ्फरपुर में पीएम ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुर के कुसुम्ही में मतदान का बहिष्कार, बूथ पर पड़े सिर्फ 3 वोट — ग्रामीण बोले “सड़क नहीं, तो वोट नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment