Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 64.46% वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

Bihar Election 2025 first phase voting 64.46 percent, women voters participation highest in state, peaceful polling across 41,943 booths

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजीयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहले चरण में 64.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले सभी चुनावी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रारंभिक आंकड़ा है, अंतिम रिपोर्ट देर रात तक जारी की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 45,341 बूथों में से 41,943 बूथों पर मतदान हुआ, जबकि कुछ केंद्रों पर वोटिंग अभी जारी है। इस चरण में 3.75 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष और 1.76 करोड़ महिला मतदाता शामिल थे। महिलाओं की भागीदारी इस बार विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिसने पूरे राज्य में लोकतंत्र के उत्सव को और मजबूत किया।

गुंजीयाल ने बताया कि 1314 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या लगभग दो लाख रही। सीईओ ने मतदान कर्मियों, सुरक्षाबलों और आम मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले चरण का मतदान पूर्णतः शांतिपूर्ण और पारदर्शी रहा। अब निगाहें दूसरे चरण की तैयारियों पर टिकी हैं।

अमरपुर में महागठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, प्रशासन ने की कार्रवाई तेज

Nationalist Bharat Bureau

मुकेश सहनी ने लोगों से की मतदान की अपील, कहा – बिहार को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव के शासन से शुरू हुआ बिहार का पलायन – तेजस्वी पर बरसे ऋतुराज सिन्हा, कहा- “ढाई करोड़ नौकरी का वादा सिर्फ छलावा”

राजद से निकाले जाने के बाद रितु जायसवाल का तेजस्वी पर बड़ा हमला

पटना हाईकोर्ट ने श्वेता सुमन और राकेश सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की, फैसला 3 नवंबर को

Nationalist Bharat Bureau

‘जय अनंत तय अनंत’ – छोटे सरकार की गिरफ्तारी के बाद भूमिहारों में एकजुटता, बोले समर्थक: अब मोकामा लड़ेगा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

CM आवास पर छठ की छटा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Nationalist Bharat Bureau

बांकीपुर में विकास का नया अध्याय: नितिन नवीन बोले – अगले 5 साल होंगे स्वर्णिम, व्यापारियों और जनता को दिया बड़ा भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: पढ़ी-लिखी बेटियों का राजनीतिक डेब्यू, बदल सकती हैं चुनावी तस्वीर

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment