Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

दानापुर में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर, समर्थन में उतरे लालू यादव — आज करेंगे 15 किमी लंबा रोड शो

Lalu Yadav campaigning for Ritulal Yadav in Danapur election 2025 roadshow

Patna – बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच दानापुर सीट पर सियासी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। जेल में बंद राजद विधायक रीतलाल यादव की स्थिति अब कमजोर होती दिख रही है। हाईकोर्ट से जमानत न मिलने के बाद उनकी चुनावी राह कठिन हो गई है। वहीं भाजपा ने इस सीट से रामकृपाल यादव को टिकट देकर समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान रामकृपाल को मिला समर्थन एनडीए को अतिरिक्त मजबूती देता दिख रहा है।

इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पहली बार मैदान में उतरने का फैसला किया है। बीमार होने के बावजूद वह आज दानापुर में रोड शो करेंगे ताकि अपने करीबी रीतलाल यादव के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। शाम चार बजे दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक बाटा से शुरू होकर यह रोड शो खगौल तक चलेगा। बताया जा रहा है कि लगभग 15 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहेंगी।

रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल 2025 को आत्मसमर्पण किया था और वर्तमान में वे भागलपुर की विशेष केंद्रीय कारा में बंद हैं। उन पर बिल्डर से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उन्हें बेऊर जेल से शिफ्ट किया था।

बिहार चुनाव 2025: राजनीतिक चर्चा से गायब हुआ ‘परिवारवाद’, मतदाताओं ने नहीं बनाया बड़ा मुद्दा — जानिए वजह

माउंटेन मैन के बेटे ने कांग्रेस का थामा हाथ, वजीरगंज में बढ़ी सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

20 साल से जमीन हड़पने में लगे हैं बिहार के भूमि सुधार मंत्री” — मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

हमने जो कहा वो किया, अबकी बार संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई – नितिन नवीन का विपक्ष पर बड़ा हमला

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश–मोदी की ऐतिहासिक तस्वीर 16 साल बाद फिर दोहराई गई

Nationalist Bharat Bureau

वीआईपी के बड़े नेता बद्री पूर्वे 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, मुकेश सहनी पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment