Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, अनंत सिंह और सूरजभान के नेटवर्क की जांच तेज

Mokama police checking campaign after Dularchand Yadav murder case

Mokama Murder: मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद सियासत और सुरक्षा दोनों गरमा गई हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बाढ़, आशीष कुमार (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में सोमवार को पंडारक और मोकामा इलाके में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों की औचक जांच की गई, जिनमें से दो चुनावी वाहन जब्त किए गए।

जांच के दौरान एक राजनीतिक दल के प्रचार वाहन से नंबर प्लेट गायब पाई गई, जबकि एक अन्य ई-रिक्शा बिना अनुमति लाउडस्पीकर से प्रचार कर रहा था। प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने टीम को सख्त आदेश दिए हैं कि किसी भी वाहन की जांच में कोताही न बरती जाए, चाहे वह वीआईपी से जुड़ा ही क्यों न हो।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्याकांड की जांच में पूर्व विधायक अनंत सिंह और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह से जुड़े नेटवर्क की गहराई से जांच हो रही है। प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अराजकता पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला: बोले – ‘तेजस्वी यादव जननायक नहीं, सब कुछ पिता लालू के बलबूते’

दुलारचंद यादव की हत्या से मचा बवाल, पोते ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम—कहा, “अब बिहार लहकेगा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 60% से ज्यादा वोटिंग का मतलब क्या हमेशा सत्ता परिवर्तन? लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए क्या कहता है इतिहास

मुकेश सहनी ने लोगों से की मतदान की अपील, कहा – बिहार को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: लालू के दोनों बेटे आमने-सामने, महुआ और राघोपुर में टकराव

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला – बोले, गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे की बात करते हैं प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

कैद में रहते अनंत सिंह कैसे लेंगे शपथ? जानिए पूरी प्रक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: राहुल गांधी 29 अक्टूबर को करेंगे महागठबंधन की पहली जनसभा, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मंच पर

Nationalist Bharat Bureau

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

Leave a Comment