Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

हमने जो कहा वो किया, अबकी बार संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई – नितिन नवीन का विपक्ष पर बड़ा हमला

बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, कहा अबकी बार संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री नितिन नवीन ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “हमने जो कहा, वो किया।” उन्होंने दावा किया कि 20 लाख नौकरियों का वादा करने के बावजूद सरकार ने 50 लाख से अधिक रोजगार सृजित कर दिखाया है। श्री नवीन ने कहा कि यह चुनाव संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई है — जहां जनता अब विकास और विश्वसनीयता को चुनने जा रही है।

नितिन नवीन ने कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है, नीतीश हैं तो यक़ीन है, यही आज के विकास पथ का मंत्र है। उन्होंने बताया कि भाजपा-जदयू की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं — जैसे 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100, और गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, बिजली, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ठोस परिवर्तन हुआ है। वहीं विपक्ष की सरकारें केवल वादों और जुमलों तक सीमित रहीं।

श्री नवीन ने आगामी 2 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक रोड शो दिनकर गोलंबर से नाला रोड होते हुए उद्योग भवन तक आयोजित होगा। उन्होंने पटना वासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करें। नितिन नवीन ने कहा कि जनता अब जुमलों से नहीं, बल्कि विकास के ट्रैक रिकॉर्ड से प्रभावित होती है, और यही भाजपा की साख है।

खेसारी लाल यादव पर भड़के रवि किशन — कहा ‘छोटा भाई अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा’, लगाया सनातन विरोधियों का साथ देने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

मंच से ‘पाग’ फेंकने पर बवाल — भाजपा विधायक के बयान से मिथिला में मचा राजनीतिक तूफ़ान, जन सुराज प्रत्याशी ने जताई कड़ी नाराजगी

बांकीपुर में विकास का नया अध्याय: नितिन नवीन बोले – अगले 5 साल होंगे स्वर्णिम, व्यापारियों और जनता को दिया बड़ा भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम को जनता के गुस्से का सामना, विरोध के बीच गांव से लौटना पड़ा वापस

Nationalist Bharat Bureau

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

दानापुर में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर, समर्थन में उतरे लालू यादव — आज करेंगे 15 किमी लंबा रोड शो

बिहार चुनाव 2025: राजनीतिक चर्चा से गायब हुआ ‘परिवारवाद’, मतदाताओं ने नहीं बनाया बड़ा मुद्दा — जानिए वजह

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

अमित शाह के ईशारे पर इस तरह का सर्वे सामने आया है: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

बेलागंज में मंत्री अशोक चौधरी बोले – मनोरमा देवी ने 11 महीनों में किया जबरदस्त विकास, दोबारा मौका देने की अपील

Leave a Comment