Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

“राहुल गांधी आते हैं तो NDA की जीत तय हो जाती है” — लालगंज में गरजे सीएम योगी, लोगों ने लगाए ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे

“राहुल गांधी आते हैं तो NDA की जीत तय हो जाती है” — लालगंज में गरजे सीएम योगी, लोगों ने लगाए ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे

वैशाली (लालगंज): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैशाली जिले के लालगंज में भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। बारिश और कीचड़ के बावजूद भारी भीड़ देखकर योगी ने कहा, “आपकी यह मेहनत इस कीचड़ में भी कमल खिलाने का काम करेगी।” उन्होंने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है, और अब समय है कि बिहार को फिर से विकास की राह पर अग्रसर किया जाए।

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि “नया भारत न झुकता है, न रुकता है, अगर कोई आंख दिखाता है तो उसकी आंखें निकालकर ठिकाने लगाने का भी काम करता है।” योगी ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि “इन लोगों ने 15 साल तक बिहार को अंधेरे में रखा, जबकि मोदी जी ने 10 वर्षों में गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया।”

सीएम योगी ने अपनी ‘बुलडोजर नीति’ का जिक्र करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश में माफिया की संपत्तियां जब्त कर गरीबों के लिए घर बनाए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था, जबकि एनडीए ने भगवान राम का गौरव फिर से स्थापित किया। जनसभा में जब योगी ने कहा, “राहुल गांधी जब किसी चुनाव में प्रचार करने आते हैं, तो एनडीए की जीत तय हो जाती है,” तब भीड़ ने “बुलडोजर बाबा जिंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल गूंजा दिया।

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा आज बिहार में भरेंगे हुंकार — एनडीए का मेगा पावर शो शुरू

Nationalist Bharat Bureau

करारी हार के बाद राजद में टूट की आशंका, तेजस्वी यादव पर बढ़ा दबाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

मतदान से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

विकास के नाम पर नीतीश कुमार को मिला जनता का आशीर्वाद -मधुरेंदु पांडेय

Nationalist Bharat Bureau

26 सेकंड में जारी हुआ NDA मेनिफेस्टो, कांग्रेस बोली – झूठ का पुलिंदा, नीतीश की हालत पर भी सवाल

Nationalist Bharat Bureau

पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव और रवि किशन की मुलाकात से मचा सियासी हंगामा

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

अमित शाह के ईशारे पर इस तरह का सर्वे सामने आया है: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment