Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पहले चरण में वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान — मतदाताओं में दिखा उत्साह

Bihar Election 2025 first phase voting, voters standing in queues at polling booths in Bihar

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही राज्यभर के मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदाताओं में उत्साह साफ झलक रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज किया गया है।

जिलेवार आंकड़ों में मोकामा में 26.8%, समस्तीपुर में 25.11%, आरा में 21.24% और तरारी में 27.1% मतदान हुआ है। आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं, जबकि कई जगह ड्रोन और हवाई निगरानी की जा रही है।

इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है — जिनमें तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और नीतीश सरकार के 16 मंत्री शामिल हैं। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग ने अपील की है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। बिहार में बढ़ते मतदान प्रतिशत से साफ है कि इस बार राज्य रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग का गवाह बन सकता है।

पीएम मोदी आज बिहार में करेंगे दो बड़ी चुनावी सभाएं, मुजफ्फरपुर और छपरा में गरजेंगे प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

“10 हजार में कौन सा रोजगार करेंगे, इतने में बकरी भी नहीं आती” — मीसा भारती का एनडीए पर तंज, कहा- ‘सिर्फ पकौड़े तलने का धंधा ही बाकी’

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

मुकेश सहनी की अपील: “20 साल काफी हैं, अब बिहार के हित में सोचने वाली सरकार चुनिए”

Nationalist Bharat Bureau

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम को जनता के गुस्से का सामना, विरोध के बीच गांव से लौटना पड़ा वापस

Nationalist Bharat Bureau

खगड़िया में बोले भाजपा सांसद रवि किशन – “गोली मार दो, लेकिन हजारों रवि किशन पैदा होंगे”

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

PM मोदी का समस्तीपुर में बड़ा हमला: ‘जंगल राज की बात अगले 100 साल तक जारी रहेगी’, नीतीश के साथ एनडीए की जीत का किया दावा

मुंगेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में लौटा लोकतंत्र, 20 साल बाद गांवों में गूंजा मतदान का शोर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment