Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

नीतीश–मोदी की ऐतिहासिक तस्वीर 16 साल बाद फिर दोहराई गई

PM Modi and Nitish Kumar show victory sign together during Bihar oath ceremony 2025

राजनीति में इतिहास अक्सर खुद को दोहराता है, और पटना के गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में ऐसा ही दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर उनका हाथ थामकर ‘विक्ट्री साइन’ बनाया। इस तस्वीर ने सियासत को करीब से देखने वालों को 16 साल पुराने राजनीतिक घटना क्रम की याद दिला दी, जब ऐसी ही एक तस्वीर ने बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में भूचाल ला दिया था।

मई 2009 में लुधियाना की एनडीए रैली में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने पहली बार हाथ मिलाकर एनडीए की एकजुटता का सार्वजनिक संदेश दिया था। लेकिन एक साल बाद 2010 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने इसी तस्वीर का विज्ञापन जारी किया, जिसमें गुजरात सरकार द्वारा बाढ़ राहत के लिए भेजे गए 5 करोड़ रुपये का जिक्र था। इस पर नीतीश कुमार बेहद नाराज़ हो गए और राहत राशि समेत सामग्री गुजरात सरकार को लौटा दी। इतना ही नहीं, नीतीश ने नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित डिनर को भी रद्द कर दिया, जिसके बाद जदयू–बीजेपी का गठबंधन टूट गया।

अब 2025 की तस्वीरें फिर सामने आई हैं—फ्रेम वही, नेता वही, लेकिन राजनीतिक समीकरण अब पूरी तरह बदल चुके हैं। एनडीए के फिर साथ आने के इस पल ने पुरानी सियासी यादों को एक बार फिर ताज़ा कर दिया।

नीतीश कुमार ने राजभवन में मंत्रियों के विभाग किए फाइनल

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी आज बिहार में करेंगे दो बड़ी चुनावी सभाएं, मुजफ्फरपुर और छपरा में गरजेंगे प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 2020 के तीनों चरणों से आगे रहा मतदान प्रतिशत

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही आरजेडी में बगावत! प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर किया विरोध प्रदर्शन

पीएम मोदी बोले — किसान सम्मान निधि बढ़ाकर ₹9,000,

गया में इमरान प्रतापगढ़ी का दावा—‘बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार हो रहे हैं रिटायर’

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी पिटारा: पंचायत प्रतिनिधि, पीडीएस डीलर और आम नागरिक के लिए बड़ी घोषणाएँ

तेजस्वी यादव का दावा: जदयू टूट रही, बीजेपी के संपर्क में कई नेता

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment