Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

नीतीश कुमार का ऐलान — महिलाओं को नहीं लौटाने होंगे 10 हजार रुपये, अफवाहों पर लगाई रोक

नीतीश कुमार का ऐलान — महिलाओं को नहीं लौटाने होंगे 10 हजार रुपये, अफवाहों पर लगाई रोक

VAISHALI: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को मिले 10 हजार रुपये वापस करने होंगे। वैशाली के जन्दाहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि यह राशि राज्य सरकार की ओर से दी गई सहायता है, न कि कोई लोन (Loan)। उन्होंने कहा कि कुछ लोग महिलाओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह योजना पूरी तरह से अनुदान आधारित है और किसी भी लाभार्थी को पैसे लौटाने की जरूरत नहीं है।

राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत 29 अगस्त 2025 को की थी। इसके तहत हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है। साथ ही जिन महिलाओं ने अपने व्यवसाय की शुरुआत कर दी है, उन्हें आगे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। नीतीश कुमार ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 50 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में यह राशि अंतरित की जा चुकी है और शेष पात्र महिलाओं को दिसंबर 2025 तक भुगतान पूरा कर दिया जाएगा।

यह योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। महिलाएं इस राशि से किराना दुकान, फल-सब्ज़ी का व्यवसाय, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, मोबाइल रिचार्ज सेंटर या कृषि कार्य शुरू कर सकती हैं। सरकार की मंशा है कि हर घर की एक महिला आत्मनिर्भर बने और परिवार की आय में वृद्धि हो। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं है — जब तक सभी पात्र महिलाएं लाभ नहीं ले लेतीं, योजना जारी रहेगी।

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

तेज प्रताप यादव को झेलना पड़ा भारी विरोध, RJD समर्थकों ने खदेड़ा और काफिले पर हुई पत्थरबाजी

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

खगड़िया में अमित शाह की चुनावी सभा, कहा – लालू परिवार ने बिहार को 20 साल पीछे धकेला

बिहारशरीफ में इमरान प्रताप गढ़ी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, उमैर खान के समर्थन में की अपील

PM मोदी का समस्तीपुर में बड़ा हमला: ‘जंगल राज की बात अगले 100 साल तक जारी रहेगी’, नीतीश के साथ एनडीए की जीत का किया दावा

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

मोकामा में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या, चुनावी रंजिश में मचा हड़कंप — अनंत सिंह और सूरजभान के बीच बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment