Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

परबत्ता में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा – जो किसी को डराएगा, उसे सीधे जेल भेज दिया जाएगा

परबत्ता में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा – जो किसी को डराएगा, उसे सीधे जेल भेज दिया जाएगा

KHAGARIA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार में आज परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के महद्दीपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा लोजपा प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य के समर्थन में आयोजित की गई थी। सम्राट चौधरी ने कहा कि “परबत्ता विधानसभा को भय मुक्त बनाना है।” उन्होंने याद दिलाया कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत इसी धरती से हुई थी। “मैं आज बिहार का उपमुख्यमंत्री हूं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में परबत्ता और खगड़िया के लोगों का सबसे बड़ा योगदान है,” उन्होंने कहा।

सभा में सम्राट चौधरी ने अगवानी-सुल्तानगंज पुल के मुद्दे पर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि “यह पुल तीन बार गिर चुका है, लेकिन अब इसे सुपर स्ट्रक्चर लोहे के पुल के रूप में बनाया जाएगा।” उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि “मैंने ठान लिया है, अब आपको सुल्तानगंज पार कराकर ही छोड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि यह पुल जल्द ही पूरी मजबूती के साथ तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को गंगा पार आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।

लोजपा प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य के समर्थन में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “अब किसी को डरने की जरूरत नहीं है। जो भी आपको डराएगा या धमकाएगा, उसे सीधे जेल भेज दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि परबत्ता की जनता उनके दिल में बसती है और यही उनका ताज है। मंच पर मौजूद खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी कहा कि यह सिर्फ विधायक की नहीं, बल्कि संस्कार और अहंकार की लड़ाई है। वर्मा ने राजद उम्मीदवार संजीव कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ ऐसा व्यक्ति है जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करता, जबकि दूसरी तरफ एक ऐसा आम कार्यकर्ता है जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनता है।

बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट, मतदाताओं से किया लोकतंत्र बचाने की अपील

Bihar Chunav 2025: छोटे दल बने ‘किंगमेकर’, मल्लाह वोट पर महागठबंधन की नजर, एनडीए ने भी कसी कमर

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

“हम बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं” — टिकट कटने के बाद बोले पूर्व JDU विधायक मो. सरफुद्दीन, कहा जनता ही मेरी मालिक है

करारी हार के बाद राजद में टूट की आशंका, तेजस्वी यादव पर बढ़ा दबाव

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

चिराग पासवान बोले – मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को खत्म करने की कोशिश

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

Nationalist Bharat Bureau

तेजप्रताप यादव ने खोला एक और ‘जयचंद’ का नाम, बोले– लालू यादव को बिना बताए बांटा गया टिकट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM उम्मीदवार — कांग्रेस ने दिया समर्थन

Leave a Comment