Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 2020 के तीनों चरणों से आगे रहा मतदान प्रतिशत

Bihar Election 2025 first phase voting record, 27.65% turnout by 11 AM, breaks 2020 assembly record

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज किया गया, जो 2020 विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों के मुकाबले कहीं अधिक है। इस बार मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

2020 में पहले चरण में 11 बजे तक 18.48%, दूसरे में 19.26% और तीसरे में 19.74% वोटिंग हुई थी। वहीं, इस बार 11 बजे तक का आंकड़ा सीधे 27.65% तक पहुंच गया। मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, गोपालगंज में 30.04%, बेगूसराय में 30.37% और लखीसराय में 30.32% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। हवाई निगरानी और ड्रोन कैमरों से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। त्योहारों के बाद कई प्रवासी मतदाता भी अपने गांव लौटे हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हो रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या बिहार इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग प्रतिशत का नया इतिहास रचेगा।

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

Bihar Election 2025: सर्वे में तेजस्वी यादव बने जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री, एनडीए को बहुमत की बढ़त का अनुमान

Nationalist Bharat Bureau

माउंटेन मैन के बेटे ने कांग्रेस का थामा हाथ, वजीरगंज में बढ़ी सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी बोले — किसान सम्मान निधि बढ़ाकर ₹9,000,

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment