Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

खेसारी लाल यादव पर भड़के रवि किशन — कहा ‘छोटा भाई अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा’, लगाया सनातन विरोधियों का साथ देने का आरोप

Bihar Election 2025: भोजपुरी फिल्मों के दो दिग्गज सितारों — रवि किशन और खेसारी लाल यादव — के बीच इस बार बिहार चुनाव में सियासी जंग छिड़ गई है। छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने खुलकर नाराजगी जताई है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान रवि किशन ने कहा कि उन्होंने हमेशा खेसारी को छोटा भाई माना, लेकिन अब वह “सनातन विरोधियों” के साथ खड़े हैं। रवि किशन ने कहा कि “भाई भी अगर अधर्मी हो जाए तो वाण जरूर चलेगा।”

रवि किशन ने आरोप लगाया कि खेसारी लाल यादव ने हिंदुत्व और सनातन धर्म के नाम पर पहचान बनाई, भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाया, लेकिन अब उन्हीं विचारों के विरोधियों के साथ खड़े होकर सनातन संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “खेसारी लाल यादव उन लोगों के साथ हैं जो राम मंदिर और सीता माता मंदिर का विरोध करते हैं। यह सनातन की आस्था के साथ खिलवाड़ है।” रवि किशन ने जनता से अपील की कि वे ऐसे लोगों को चुनाव में जवाब दें और उनकी जमानत जब्त करा दें। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बहुत जागरूक है और “जो हमारी आस्था को चोट पहुंचाएगा, उसे जनता माफ नहीं करेगी।”

खेसारी यादव के राजद खेमे में शामिल होने से बीजेपी खेमे में नाराजगी साफ दिख रही है। रवि किशन ने कहा कि “खेसारी पहले किनके साथ थे, यह सबको पता है। लेकिन अब स्वार्थवश अपने विचार बदल लिए। बिहार की जनता सब देख रही है और कुछ नहीं भूलेगी।” उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि “जैसे धर्म के लिए अर्जुन को अपने ही भाई पर वाण चलाना पड़ा था, वैसे ही आज भी अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।”

इस बीच, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी खेसारी लाल यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने राजद उम्मीदवार को “नचनिया” कहकर तंज कसा था, जिस पर खेसारी लाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि “मैं कलाकार हूं, जनता के दिलों में बसता हूं, और जनता ही मेरा असली सहारा है।” अब रवि किशन के बयान के बाद भोजपुरी सिनेमा की इस सियासी भिड़ंत ने बिहार चुनाव 2025 को और भी गरमा दिया है।

दूसरे चरण में 19 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कई जगह बागियों ने बढ़ाई सरगर्मी — 6 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

पहले दिन विधानसभा में तेजस्वी का नया रूप, रामकृपाल यादव को गले लगाकर दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव और रवि किशन की मुलाकात से मचा सियासी हंगामा

Nationalist Bharat Bureau

गया में जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर पथराव, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घायल

Nationalist Bharat Bureau

गया में गरमाया चुनावी माहौल, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

शिवहर में प्रशांत किशोर का रोड शो, सम्राट चौधरी पर हमला, जनता में बदलाव की लहर

Nationalist Bharat Bureau

हमने जो कहा वो किया, अबकी बार संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई – नितिन नवीन का विपक्ष पर बड़ा हमला

Bihar चुनाव 2025: BJP का आरोप – कांग्रेस कर रही सीताराम केसरी को श्रद्धांजलि देने का दिखावा

Leave a Comment