Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार के लोगों का भोजपुरी में अभिवादन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा— “बिहार के सब भाई-बहिन लोगन के प्रणाम बा… आज रघुनाथपुर, शाहपुर और बक्सर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों से संवाद का अवसर प्राप्त होगा।”

योगी आदित्यनाथ आज बिहार में तीन बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ज्ञान, क्रांति और भक्ति की धरती बिहार एक बार फिर सुशासन और राष्ट्रवाद के प्रतीक राजग (NDA) के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।

यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिहार का दूसरा दौरा है। वे लगातार बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। योगी के इस दौरे को एनडीए के चुनावी अभियान में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।

“राहुल गांधी आते हैं तो NDA की जीत तय हो जाती है” — लालगंज में गरजे सीएम योगी, लोगों ने लगाए ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे

वक्फ बिल विवाद: विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को बताया असंसदीय और संविधान विरोधी

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

गूसराय में चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों की बस पर हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल — इलाके में तनाव, कई हिरासत में

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

स पर सवार होकर पहुंचे मतदाता, भगवानपुर में केदार यादव का अनोखा अंदाज़ वायरल

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं, बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम — पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं” – रवि किशन को खेसारी लाल यादव का करारा जवाब, बोले- मंदिर बनाएं, कॉलेज भी

बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट, मतदाताओं से किया लोकतंत्र बचाने की अपील

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान – बिहार चुनाव में हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, मतदाताओं को दिया भरोसा

Leave a Comment