Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान – बिहार चुनाव में हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, मतदाताओं को दिया भरोसा

CEC ज्ञानेश कुमार बिहार चुनाव में हिंसा पर जीरो टॉलरेंस की नीति बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए

Bihar Election 2025: मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना आयोग की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की हिंसा या गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञानेश कुमार ने साफ कहा कि निर्वाचन आयोग की नीति हिंसा के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे भयमुक्त होकर मतदान करें। बड़ी संख्या में पुलिस बल, रिटर्निंग ऑफिसर और जिला अधिकारी चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार का चुनाव विश्व के लिए एक मानक बने।

CEC का यह बयान ऐसे समय आया है जब मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। आयोग ने घटना के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए कई अधिकारियों का तबादला किया और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। अब चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

गया में गरमाया चुनावी माहौल, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की 5 हॉट सीटें: जहां कुछ सौ वोट तय करेंगे सत्ता की बाजी, इस बार फिर भारी मतदान ने बढ़ाई सियासी गर्मी

Nationalist Bharat Bureau

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

गया में इमरान प्रतापगढ़ी का दावा—‘बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार हो रहे हैं रिटायर’

Nationalist Bharat Bureau

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, ललन सिंह और रविशंकर प्रसाद रहे साथ, ‘मोदी-मोदी’ नारों से गूंजा शहर

नीतीश–मोदी की ऐतिहासिक तस्वीर 16 साल बाद फिर दोहराई गई

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में भाजपा-जदयू सांसद आमने-सामने, अजय मंडल ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना—कहा, झारखंड पर दें ध्यान

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का उड़ान भरा चुनावी खटोला — सहनी, आईपी गुप्ता और मुस्लिम नेताओं संग शुरू हुआ तूफानी प्रचार अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी पटना में 2 नवंबर को करेंगे रोड शो

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment