Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजस्वी यादव के गढ़ में गरजे पवन सिंह, बोले- बिहार अब ठोक के कहता है मैं बिहारी हूं

भोजपुरी स्टार पवन सिंह राघोपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए, एनडीए प्रत्याशी सतीश राय के लिए वोट मांगते हुए

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को भोजपुरी पावर स्टार और बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह ने राघोपुर में एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार राय के समर्थन में जनसभा की। तेजस्वी यादव के गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में पवन सिंह के आगमन से भीड़ उमड़ पड़ी। बिदुपुर स्थित संत कबीर महंत रामदयाल दास मैदान में हुई इस सभा में पवन सिंह ने मोदी-नीतीश सरकार की जमकर तारीफ की और लोगों से सतीश राय के पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा, “मैं कोई पावर स्टार नहीं, बल्कि आप सबका बेटा हूं। आपने जीरो से हीरो बनाया है। इस बार भी सोच-समझकर अपने सतीश भैया को वोट दीजिए।” उन्होंने कहा कि आज बिहार बदल चुका है, अब हर बिहारी गर्व से कहता है कि वह बिहारी है।

पवन सिंह ने इशारों में तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला और कहा कि “खाने में और करने में फर्क होता है।” उन्होंने कहा कि पहले बिहार का नाम लेने में लोग हिचकते थे, लेकिन अब बिहार विकास और सम्मान की पहचान बन चुका है।

बगहा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तूफानी रैली, बोले – लालटेन युग खत्म, अब विकास की राजनीति चलेगी

Nationalist Bharat Bureau

संविधान सुरक्षा की बात करनेवाले खुद कर रहे उसका अपमान, वक्फ बिल को कूड़े में डालने की बात करनेवालों पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

नीतीश कुमार की सड़कों पर फिदा हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं – “गंगा मइया के साथ सड़कें भी पवित्र हैं”

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: सर्वे में तेजस्वी यादव बने जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री, एनडीए को बहुमत की बढ़त का अनुमान

Nationalist Bharat Bureau

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

पहले चरण में वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान — मतदाताओं में दिखा उत्साह

Nationalist Bharat Bureau

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

Leave a Comment