Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

अमित शाह आज नीतीश संग मंत्रिमंडल व स्पीकर पर करेंगे फाइनल बातचीत

पटना में अमित शाह और नीतीश कुमार की अहम बैठक, नई सरकार के मंत्रियों की सूची पर अंतिम फैसला।

बिहार में नई सरकार के गठन को अंतिम रूप देने की तैयारी तेज हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पटना पहुंच रहे हैं, जहां वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री आवास में होने वाली इस बैठक में मंत्रियों की सूची, विभागों के बंटवारे और विधानसभा स्पीकर के नाम पर अहम फैसला लिया जाएगा। इससे पहले मंगलवार सुबह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह के आवास पहुंचे और रणनीति पर चर्चा की। उधर, जदयू की तरफ से ललन सिंह और संजय झा दिल्ली में भाजपा नेतृत्व के साथ कैबिनेट शेयरिंग पर लगातार बातचीत कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में भाजपा के 15–16, जबकि जदयू के 14 विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। जदयू स्पीकर का पद अपने पास रखना चाहता है और विधान परिषद सभापति भाजपा को देने की पेशकश कर रहा है, जबकि भाजपा दोनों पद चाहती है। लोजपा (रामविलास) को 3, मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को 1–1 मंत्री पद मिलने की संभावना है। जातीय समीकरणों को भी अंतिम सूची में अहम जगह दी जाएगी।

20 नवंबर को नीतीश कुमार गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे—यह देश में सबसे ज्यादा बार सीएम बनने का रिकॉर्ड है। एनडीए ने इस चुनाव में 202 सीटें जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिलीं। वहीं विपक्ष में RJD को 25, कांग्रेस को 6 और AIMIM को 5 सीटों पर जीत मिली है।

बिहार की 5 हॉट सीटें: जहां कुछ सौ वोट तय करेंगे सत्ता की बाजी, इस बार फिर भारी मतदान ने बढ़ाई सियासी गर्मी

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का वादा: हर घर में देंगे रोजगार, युवाओं की शादी होगी तो परिवार रहेगा खुशहाल

शिवहर और बेलसंड विधानसभा में हाथी की एंट्री से मचा सियासी घमासान, उम्मीदवारों की बढ़ी बेचैनी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश बोले — 2005 से पहले सड़कें थीं बदहाल, अब पुल-पुलियों का जाल बिछा है पूरे बिहार में

Nationalist Bharat Bureau

EVM-VVPAT की सुरक्षा सख्त, पहले चरण की वोटिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

खगड़िया में तेजस्वी यादव की रैली रद्द — अमित शाह की सभा के बीच नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति, बोले “तानाशाही कर रही केंद्र सरकार”

मोकामा में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या, चुनावी रंजिश में मचा हड़कंप — अनंत सिंह और सूरजभान के बीच बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव से पहले आज पटना में पीएम मोदी का रोड शो, 10 स्वागत प्वाइंट पर बरसेगा फूलों का सैलाब

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment