Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

लालगंज में भावुक पल — मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला की आंखों से छलके आंसू, कार्यकर्ताओं ने बंधाया ढांढस

लालगंज (वैशाली): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के प्रचार के बीच लालगंज में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला की मां और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की पत्नी, पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला प्रचार कार्यक्रम के दौरान अचानक भावुक होकर रो पड़ीं। भगवानपुर अड्डा चौक पर चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर जब कार्यकर्ताओं ने “मुन्ना शुक्ला जिंदाबाद” के नारे लगाए, तो अन्नू शुक्ला अपने  पति की याद में खुद को रोक नहीं सकीं और फूट-फूट कर रो पड़ीं।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की और ढांढस बंधाया। माहौल कुछ देर के लिए गमगीन हो गया, लेकिन बाद में कार्यकर्ताओं ने “जेल का ताला टूटेगा, मुन्ना भईया छूटेगा” जैसे नारे लगाकर अन्नू शुक्ला का हौसला बढ़ाया। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस चुनाव में उनकी बेटी शिवानी शुक्ला को पूरा समर्थन दें और लालगंज विधानसभा से जीत दिलाएं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना केवल एक भावनात्मक पल नहीं, बल्कि जनता से गहरा जुड़ाव दिखाने का एक प्रतीक भी है। चुनावी प्रचार के बीच नेताओं का यह मानवीय पक्ष मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। सोशल मीडिया पर भी अन्नू शुक्ला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लालगंज का चुनावी माहौल और भी गर्माता नजर आ रहा है।

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “राहुल और तेजस्वी लालू जी की छत्रछाया में हैं, अपने दम पर राजनीति करके दिखाएं

मिलकर नया बिहार बनायेंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लायेगें:तेजस्वी यादव

ओवैसी का बड़ा ऐलान: शर्त मानें तो नीतीश सरकार को समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

छठ और ‘नौटंकी’ पर मोदी vs राहुल गांधी, मुजफ्फरपुर में पीएम ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

राजद महिला प्रकोष्ठ में संकट, वर्तमान अध्यक्ष बागी तेवर तो पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

“राहुल गांधी आते हैं तो NDA की जीत तय हो जाती है” — लालगंज में गरजे सीएम योगी, लोगों ने लगाए ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे

दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने से किया इनकार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment