Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

गूसराय में चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों की बस पर हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल — इलाके में तनाव, कई हिरासत में

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब भीठ पुल के पास पुलिस टीम पर भीड़ ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में देसी शराब का निर्माण हो रहा है, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दो लोगों को रंगेहाथ शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। लेकिन जब पुलिस आरोपी को लेकर लौट रही थी, तभी गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और स्थिति तेजी से बेकाबू हो गई।

स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ और उग्र हो गई और सड़क जाम कर दी। इसी दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों की एक बस वहां पहुंची, जिस पर भीड़ ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में बीएमपी (Bihar Military Police) के तीन जवान, दो महिला सिपाही और एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग भी की। खुद की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पांच राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद भीड़ मौके से भाग खड़ी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, वीरपुर सीओ भाई वीरेंद्र, भगवानपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और तेघड़ा ओपी प्रभारी निकिता भारती समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। फिलहाल पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल जवानों में राजू कुमार, चिंकू कुमार सिंह, मिंटू कुमार, महिला सिपाही काजल कुमारी, आरती कुमारी और चौकीदार रविंद्र शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच जारी है।

पहले चरण में बंपर वोटिंग से खुश हुए सीएम नीतीश, कहा— “बिहार अब सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा”

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

बगहा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तूफानी रैली, बोले – लालटेन युग खत्म, अब विकास की राजनीति चलेगी

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल की सियासत में इंसानियत का रंग – आफताब-कंचन की 30 साल पुरानी दोस्ती बनी चुनावी मिसाल

तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान — तेजस्वी के खिलाफ प्रचार में बोले, असली पार्टी राजद नहीं बल्कि जनशक्ति जनता दल

मोकामा में अनंत सिंह के प्रचार में फंसे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पटना डीएम ने FIR दर्ज होने की की पुष्टि

EVM-VVPAT की सुरक्षा सख्त, पहले चरण की वोटिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

गांधी मैदान में ऐतिहासिक शपथ, बीजेपी–जदयू के नेताओं को मंत्री पद

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी बोले– सोशल मीडिया है 21वीं सदी का नशा, पीएम मोदी अडानी-अंबानी के हित में कर रहे काम

ओवैसी का बड़ा ऐलान: शर्त मानें तो नीतीश सरकार को समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment