Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मुकेश सहनी ने लोगों से की मतदान की अपील, कहा – बिहार को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है बदलाव

Mukesh Sahani appeals voters in Bihar Election 2025 to vote for change and better future.

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रदेश की जनता से लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य जनता के वोट से तय होगा, इसलिए हर मतदाता को अपने घर से निकलकर मतदान केंद्र तक जरूर पहुंचना चाहिए।

मुकेश सहनी ने कहा कि यह चुनाव किसी पार्टी या नेता का नहीं, बल्कि बिहार को नंबर 1 राज्य बनाने की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि “20 साल की एनडीए सरकार में बिहार विकास से वंचित रहा, अब बदलाव का समय आ गया है।” सहनी ने लोगों से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव में बिहार को नई दिशा देने की क्षमता है।

वीआईपी प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे महिलाओं, युवाओं और किसानों को मतदान के प्रति जागरूक करें, ताकि बिहार में एक ऐसी सरकार बन सके जो जनता के सपनों का राज्य तैयार करे। उन्होंने कहा कि हर वोट से बदलाव की नींव रखी जाएगी।

खेसारी लाल यादव पर भड़के रवि किशन — कहा ‘छोटा भाई अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा’, लगाया सनातन विरोधियों का साथ देने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बढ़ा वोट प्रतिशत — नीतीश की वापसी या तेजस्वी का आगमन? जानिए जमीनी हकीकत

परिहार सीट पर घमासान: रितु जायसवाल ने BJP प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, एफिडेविट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

राजद से निकाले जाने के बाद रितु जायसवाल का तेजस्वी पर बड़ा हमला

चिराग पासवान बोले – मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को खत्म करने की कोशिश

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह आज नीतीश संग मंत्रिमंडल व स्पीकर पर करेंगे फाइनल बातचीत

Nationalist Bharat Bureau

विकास के नाम पर नीतीश कुमार को मिला जनता का आशीर्वाद -मधुरेंदु पांडेय

Nationalist Bharat Bureau

प्रियंका गांधी ने मोदी-नीतीश पर साधा निशाना, कहा – “युवाओं को रोजगार नहीं, सिर्फ़ वादे मिल रहे हैं”

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का हमला: बोले – ‘बाहरी लोग बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment