Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

चिराग पासवान बोले – मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को खत्म करने की कोशिश

चिराग पासवान बोले – मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को खत्म करने की कोशिश

आरा (बिहार): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के चरपोखरी खेल मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा समर्थित उम्मीदवार महेश पासवान के पक्ष में प्रचार किया।
सभा में चिराग पासवान ने लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “मुख्यधारा से जुड़ा विधायक ही बड़ी परियोजनाएं लाएगा। अगर गलती से दूसरा चुना, तो अगले पांच साल पछताना पड़ेगा।”
चिराग ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है और बिहार में अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनती है तो राज्य का विकास नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

अपने भाषण में चिराग पासवान ने भावुक होकर कहा कि “बड़ी-बड़ी ताकतें मेरी राजनीतिक हत्या करने में लगी हैं। मुझे खत्म करने की साजिश रची जा रही है ताकि कोई ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की बात न करे।” उन्होंने कहा कि “लोग चाहते हैं चिराग पासवान को खत्म कर दिया जाए, लेकिन मैं शेर का बेटा हूं। जब तक बिहार को विकसित नहीं बना दूं, तब तक शांत नहीं बैठूंगा।”
चिराग ने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के आदर्शों का जिक्र करते हुए कहा कि वे बिहार को रोजगार, शिक्षा और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की, बीजेपी नेता अमरेंद्र सकरवार, चंदौली के विधायक सूर्यमुनि तिवारी और लोजपा नेता विजय सिंह सहित हजारों समर्थक मौजूद थे। सभा स्थल पर लोगों ने “चिराग पासवान जिंदाबाद” और “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के नारे लगाए।

बड़हरा चुनाव में निर्दलीय रणविजय की एंट्री से बढ़ा रोमांच, पूर्व एमएलसी के समर्थन से बना नया समीकरण

तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही आरजेडी में बगावत! प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर किया विरोध प्रदर्शन

मुकेश सहनी की अपील: “20 साल काफी हैं, अब बिहार के हित में सोचने वाली सरकार चुनिए”

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

Nationalist Bharat Bureau

नेता के बेटा को नेता नहीं बनाएगी जहानाबाद की जनता” — जनसुराज के अभिराम शर्मा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, परिवारवाद के खिलाफ बड़ी हुंकार

दानापुर में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर, समर्थन में उतरे लालू यादव — आज करेंगे 15 किमी लंबा रोड शो

तेजस्वी यादव का वादा: हर घर में देंगे रोजगार, युवाओं की शादी होगी तो परिवार रहेगा खुशहाल

मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर हमला, फॉर्च्यूनर कार के शीशे टूटे, इलाके में तनाव

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

तेजस्वी यादव के गढ़ में गरजे पवन सिंह, बोले- बिहार अब ठोक के कहता है मैं बिहारी हूं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment