Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

सीतामढ़ी में अमित शाह की जनसभा में हंगामा, रीगा चीनी मिल के हटाए गए कर्मियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

सीतामढ़ी में जनसभा के दौरान मंच पर भाषण देते हुए अमित शाह और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी।

SITAMARHI: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सीतामढ़ी जिले के रीगा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। यह हंगामा रीगा चीनी मिल के हटाए गए कर्मचारियों द्वारा किया गया, जिन्होंने सभा स्थल पर पहुंचकर अमित शाह के सामने पर्चा दिखाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू किया, दर्जनों युवा मंच के दूसरी ओर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि “रीगा चीनी मिल फिर से चालू की गई, लेकिन पुराने कर्मियों को बिना सूचना के हटा दिया गया।” इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से बार-बार प्रदर्शनकारियों को शांत रहने और बात करने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शन जारी रहा।

स्थिति बिगड़ती देख एसपीजी और स्थानीय पुलिस बल को सक्रिय होना पड़ा। नेताओं को भी मंच से उतरकर प्रदर्शनकारियों से बात करनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद हालात सामान्य हुए और सभा का कार्यक्रम फिर से शुरू हुआ। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में रीगा चीनी मिल विवाद को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

दूसरे चरण में 19 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कई जगह बागियों ने बढ़ाई सरगर्मी — 6 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

हार के बाद राजद कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में, EVM पर उठे गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

Nationalist Bharat Bureau

काराकाट की सियासत में बढ़ी गर्मी, ज्योति सिंह ने मनोज तिवारी को दिया शालीन लेकिन तीखा जवाब

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का उड़ान भरा चुनावी खटोला — सहनी, आईपी गुप्ता और मुस्लिम नेताओं संग शुरू हुआ तूफानी प्रचार अभियान

जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम को जनता के गुस्से का सामना, विरोध के बीच गांव से लौटना पड़ा वापस

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन में फूट? कांग्रेस ने तेजस्वी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर एफआईआर, अनंत सिंह के लिए रोड शो में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

पीएम मोदी बोले– RJD-कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं ‘रेट लिस्ट’ है, जंगलराज लौटाने की साजिश

Leave a Comment