Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

CM आवास पर छठ की छटा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

CM आवास पर छठ पूजा की छटा: नीतीश कुमार ने परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Patna: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भक्ति में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी आवास 1 अणे मार्ग आस्था और सादगी से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पूजा स्थल को फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। नीतीश कुमार ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना की और प्रदेश में शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री आवास परिसर में अस्थायी अर्घ्य स्थल बनाया गया था। वहां परिवार के सदस्यों ने सूप, दउरा और पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ श्रद्धापूर्वक पूजा की। पूरे परिसर में छठ गीतों की मधुर ध्वनि और भक्ति का माहौल बना रहा। मुख्यमंत्री हर साल की तरह इस बार भी छठ महापर्व को पूरी सादगी और परंपरा के साथ मना रहे हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा बिहार की संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पटना समेत पूरे बिहार में आज छठ के तीसरे दिन की मुख्य पूजा संपन्न हुई। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न होगा।

 

चिराग पासवान बोले – मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को खत्म करने की कोशिश

Nationalist Bharat Bureau

“राहुल गांधी आते हैं तो NDA की जीत तय हो जाती है” — लालगंज में गरजे सीएम योगी, लोगों ने लगाए ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे

समस्तीपुर में PM मोदी का RJD पर वार — “जब सबके पास मोबाइल की लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?”

Nationalist Bharat Bureau

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर में प्रशांत किशोर का रोड शो, सम्राट चौधरी पर हमला, जनता में बदलाव की लहर

Nationalist Bharat Bureau

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी पटना में 2 नवंबर को करेंगे रोड शो

पीएम मोदी आज बिहार में करेंगे दो बड़ी चुनावी सभाएं, मुजफ्फरपुर और छपरा में गरजेंगे प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: राहुल गांधी 29 अक्टूबर को करेंगे महागठबंधन की पहली जनसभा, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मंच पर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment