Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

वोट बैंक के लालची हैं लालू-तेजस्वी-राहुल, बिहार का विकास सिर्फ मोदी-नीतीश से संभव: अमित शाह का महागठबंधन पर करारा प्रहार

खगड़िया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार में ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। शाह ने खगड़िया की जनसभा में कहा कि “वोट बैंक के लालच में डूबे लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिहार का भला नहीं कर सकते।”

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बिहार को विकास की राह पर ले जा सकते हैं, क्योंकि दोनों पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। उन्होंने कहा — “महागठबंधन यानी ‘लठबंधन’, जिनके शासन में केवल भ्रष्टाचार और जंगलराज देखने को मिला। NDA ही बिहार को नक्सलवाद और पिछड़ेपन से मुक्त रख सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि “यूपीए सरकार के वक्त पाकिस्तान हर दिन हमला करता था, लेकिन तब सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और लालू यादव की सरकारें चुप रहती थीं। मोदी सरकार आई तो उरी, पुलवामा और पहलगाम के हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की गई। भारत अब जवाब देना जानता है।”

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंचाया है और 2027 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शाह ने कहा — “मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि बिहार जंगलराज से मुक्त रहे, कानून व्यवस्था मजबूत हो और हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें।”

जनसभा में उन्होंने कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि बिहार में ‘जंगलराज’ लौटेगा या ‘विकासराज’ जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की — “अपने वोट का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। NDA गठबंधन में पाँच पांडव हैं, उन्हें आशीर्वाद दें और बिहार को विजयी बनाएं।”

राजीव शुक्ला बोले — 65% वोटिंग में डूबे NDA के मंत्री, भाजपा ने नीतीश को किया किनारे

“हम बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं” — टिकट कटने के बाद बोले पूर्व JDU विधायक मो. सरफुद्दीन, कहा जनता ही मेरी मालिक है

परिहार सीट पर घमासान: रितु जायसवाल ने BJP प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, एफिडेविट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

Bihar Election 2025: लालू के दोनों बेटे आमने-सामने, महुआ और राघोपुर में टकराव

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज में भावुक पल — मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला की आंखों से छलके आंसू, कार्यकर्ताओं ने बंधाया ढांढस

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

तेजस्वी यादव का दावा: जदयू टूट रही, बीजेपी के संपर्क में कई नेता

Leave a Comment