Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

भागलपुर में भाजपा-जदयू सांसद आमने-सामने, अजय मंडल ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना—कहा, झारखंड पर दें ध्यान

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते जदयू सांसद अजय मंडल।

Bhagalpur (Bihar): बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। भागलपुर में भाजपा और जदयू के सांसदों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जदयू सांसद अजय मंडल ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि “भागलपुर की राजनीति में दखल देने के बजाय उन्हें झारखंड पर ध्यान देना चाहिए।”

अजय मंडल ने शनिवार को भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे के समर्थन में जनसंपर्क किया और जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि “कमल खिल चुका है, अब जनता के आशीर्वाद की जरूरत है।” नीतीश कुमार से मतभेदों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि “नीतीश हमारे गार्जियन हैं, हम उनके बच्चे हैं, जो भी मांगना है, उनसे ही मांगेंगे।” उन्होंने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक है और गठबंधन मजबूत है।

सांसद ने बिहपुर सीट के एनडीए उम्मीदवार इंजीनियर शैलेंद्र के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि “मैं एनडीए के लिए जीता हूं और जीता रहूंगा।” अजय मंडल ने बताया कि 6 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जो अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी।

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे तेजस्वी, ट्वीट कर नीतीश को दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

परबत्ता में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा – जो किसी को डराएगा, उसे सीधे जेल भेज दिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

: पावर स्टार पवन सिंह ने जोकहरी में किया मतदान, कहा– “वोट ही विकास की ताक़त है”

राहुल गांधी बोले– सोशल मीडिया है 21वीं सदी का नशा, पीएम मोदी अडानी-अंबानी के हित में कर रहे काम

सीमांचल की सियासत में इंसानियत का रंग – आफताब-कंचन की 30 साल पुरानी दोस्ती बनी चुनावी मिसाल

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

बिहार मंत्रिमंडल का गठन पूरा, BJP को सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment