Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

गया में इमरान प्रतापगढ़ी का दावा—‘बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार हो रहे हैं रिटायर’

गया में मंच से महागठबंधन के पक्ष में भाषण देते इमरान प्रतापगढ़ी।

Gaya (Bihar): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और चर्चित शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने गया में चुनावी सभा के दौरान एनडीए पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में सब कुछ बिक रहा है—“चाय बेचने वाला अब रेल, तेल और हवाई अड्डे बेच रहा है।” उन्होंने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया और कहा कि “अडानी को एक रुपये में हजारों एकड़ जमीन दी गई।”

इमरान प्रतापगढ़ी ने दावा किया कि बिहार में अब महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार अब रिटायर होने वाले हैं, जैसे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी हुए थे।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार को जल्द ही एक युवा मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के रूप में नया नेतृत्व मिलेगा।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जनता अब महागठबंधन पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि “बिहार में एनडीए की विदाई तय है, और 2029 में देश में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।” इमरान ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, और जनता अब बदलाव चाहती है।

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

सीमांचल की सियासत में इंसानियत का रंग – आफताब-कंचन की 30 साल पुरानी दोस्ती बनी चुनावी मिसाल

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला – बोले, गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे की बात करते हैं प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

NDA ने मढ़ौरा सीट पर निर्दलीय अंकित कुमार को समर्थन देकर EBC वोट बैंक साधने की रणनीति बनाई

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

खगड़िया में तेजस्वी यादव की रैली रद्द — अमित शाह की सभा के बीच नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति, बोले “तानाशाही कर रही केंद्र सरकार”

“NDA में फिर नीतीश कुमार पर भरोसा! मंत्री नितिन नवीन बोले — कोई कन्फ्यूजन नहीं, 2025-30 तक नीतीश ही होंगे बिहार के CM”

खेसारी लाल यादव पर भड़के रवि किशन — कहा ‘छोटा भाई अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा’, लगाया सनातन विरोधियों का साथ देने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

खगड़िया में बोले भाजपा सांसद रवि किशन – “गोली मार दो, लेकिन हजारों रवि किशन पैदा होंगे”

Nationalist Bharat Bureau

**नीतीश का लालू पर वार: बोले– सत्ता में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, घोटाले के बाद पत्नी को बनाया CM

Leave a Comment