Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

एनडीए को मिलने वाला हरेक वोट विकसित लौकहा-विकसित बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा:ललन सर्राफ

मधुबनी:विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ ने शनिवार को लौकहा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्री सतीश कुमार शाह के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों और बाजारों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की तथा आगामी 11 नवंबर को चुनाव चिन्ह “तीर” पर बटन दबाकर एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने की अपील की।जनसंपर्क अभियान के दौरान लौकहा में जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने श्री सर्राफ का स्वागत किया और विकास व सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि जनता का यह जोश इस बात का संकेत है कि लौकहा सहित पूरा बिहार इस बार फिर से एनडीए के पक्ष में एकजुट है।

इस मौके पर श्री ललन सर्राफ ने कहा कि 11 नवंबर की तारीख पूरे लोकहा सहित बिहार की स्वर्णिम तकदीर लिखने वाली होगी। एनडीए को दिया गया हर एक वोट भावी पीढ़ी के सशक्त और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेगा। विकसित लौकहा और विकसित बिहार के निर्माण में एनडीए की भूमिका अहम रहेगी।उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में मोदी जी और बिहार में नीतीश जी का नेतृत्व 14 करोड़ बिहारवासियों के लिए एक सुखद संयोग है। आने वाले पांच वर्षों में डबल इंजन की सरकार बिहार को डबल गति से विकास की राह पर आगे बढ़ाएगी। इसलिए झूठ फैलाने वाली ताकतों के बहकावे में न आएं, एकजुट होकर एनडीए को वोट दें ताकि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार का सपना साकार हो।

इस मौके पर श्रीमती कंचन गुप्ता, श्री अजय टिबरेवाल, श्री गणेश कानू, श्री टिंकू कसेरा, श्री विनोद कुमार साह, श्री सुरेश साहू, श्री विनोद कुमार गुप्ता, श्री नगीना चौरसिया, श्री उग्रहनंद भगत, श्री रमाशंकर भगत सहित कई नेता एवं बड़ी संख्या कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव और रवि किशन की मुलाकात से मचा सियासी हंगामा

Nationalist Bharat Bureau

हमने जो कहा वो किया, अबकी बार संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई – नितिन नवीन का विपक्ष पर बड़ा हमला

नीतीश सरकार में मंत्रियों ने संभाला विभाग, देखें पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

बिहारी भोला है पर बेवकूफ नहीं” — पटना में चुनावी रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का महाठगबंधन पर बड़ा हमला

Nationalist Bharat Bureau

हायाघाट में बीजेपी विधायक के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, लगे ‘गो बैक’ के नारे — सीपीएम प्रत्याशी बोले, मोदी के नाम पर भी वोट नहीं देगा जनता

वोट बैंक के लालची हैं लालू-तेजस्वी-राहुल, बिहार का विकास सिर्फ मोदी-नीतीश से संभव: अमित शाह का महागठबंधन पर करारा प्रहार

तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही आरजेडी में बगावत! प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर किया विरोध प्रदर्शन

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे तेजस्वी, ट्वीट कर नीतीश को दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment